शाकाहारी भोजन के फायदे 
लाइफस्टाइल

ये हैं शाकाहारी भोजन के 3 बड़े फायदे, ऑस्ट्रेलिया की डिकिन यूनिवर्सिटी ने किया है खुलासा

विजय कुमार तिवारी

नवभारत डेस्क : कहा जाता है कि शाकाहारी भोजन से हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम से कम हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया की डिकिन यूनिवर्सिटी में हुए शोध में इस बात का दावा किया गया है कि अगर आप शाकाहारी भोजन को अपनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद है और यह आपको दिल और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाने में सहायक होने के साथ-साथ अन्य कई तरह के फायदे देता है। 

शाकाहारी भोजन

चिकित्सकों व वैज्ञानिकों के अध्ययन में बताया गया है कि लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के लिए तुरंत समाधान के रूप में कुछ भी नहीं है, लेकिन आपके खान-पान, जीवन शैली और दिनचर्या का आपकी उम्र और स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। इससे जुड़े तमाम सबूतों और अध्ययनों से पता चला है कि पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार लेने वाले लोग अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक स्वस्थ और दीर्घायु होते हैं। यदि आप पौधे पर आधारित खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आप बीमार भी कम पड़ते हैं।

शाकाहारी भोजन

 वहीं यह भी देखा जाता है कि मांस और फास्ट फूड खाने वाले लोग उनकी अपेक्षा चीनी और नमक का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ऐसे लोगों पर हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन पौधे पर आधारित खाद्य पदार्थों के खाने वालों पर ठीक इसके विपरीत असर होता है।

ऑस्ट्रेलिया की डिकिन यूनिवर्सिटी में हुए शोध में कहा गया है कि पौधे पर आधारित खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व, फाइटोकेमिकल्स, एंटी एक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर मात्रा में होते हैं। यही कारण है कि यह सब उम्र बढ़ाने के साथ-साथ हमारी कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। उसी के चलते एक ओर जहां हम अपने आप को गंभीर लोगों से बचाने में सफल रहते हैं तो वहीं हमारी आयु भी लंबी होती है।

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी बने महासचिव

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?