भाजपा पत्र परिषद (सौजन्य-नवभारत) 
लेटेस्ट न्यूज़

कौन किरीट सोमैया? भाजपा ने उठाया सवाल, अवैध घुसपैठियों के लिए कांग्रेस की आपत्ति पर जताया आश्चर्य

Amravati Politics: अमरावती जिले में अवैध बांग्लादेशियों के प्रमाणपत्र को लेकर किरीट सोमैया ने मुहीम छेड़ी। इससे कांग्रेस को आपत्ति हो रही है, जिस पर भाजपा ने अब कांग्रेस को निशाने पर लिया है।

प्रिया जैस

Amravati Politics: अमरावती में भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने राज्य में अवैध और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र धारकों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, लेकिन पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर द्वारा इस अभियान का विरोध करने से साफ़ ज़ाहिर होता है कि वह फर्जी और अवैध जन्म प्रमाण पत्र धारकों के पक्ष में हैं। ऐसा सवाल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने उठाया।

संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अगर इस अभियान में किसी अन्य देश से घुसपैठ करके आए बांग्लादेशी, रोहिंग्या पकड़े जाते हैं, तो किसी को इस पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए।यशोमति ठाकुर और कांग्रेसी अवैध जन्म प्रमाण पत्र बनवाने जैसे राष्ट्रविरोधी कृत्य करने वालों से क्यों परेशान हैं। इस समय शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

तुष्टीकरण कांग्रेस की पुरानी आदत

उन्होंने कहा कि यशोमति का हिंदुत्व और हिंदुओं का विरोध जग ज़ाहिर है। सिर्फ़ वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण और चापलूसी करना उनका और कांग्रेस की पुरानी आदत है। जब उनका असली चेहरा सामने आया, तो उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने पराजित कर दिया। राहुल गांधी को भगवान मानने वाली यशोमति ठाकुर को भी राहुल गांधी की तरह हार स्वीकार करना मुश्किल हो गया है। हार के गम से कांग्रेसी अभी तक उबर नहीं पाए हैं। दो दिन पूर्व कांग्रेस के पदाधिकारी ने इस संदर्भ में एक पत्र का परिषद का आयोजन किया था। उसमें यशोमती ने भाजपा के जेष्ठ नेता किरीट सोमैया कौन है, ऐसा सवाल उठाया था। इस पर कुलकर्णी ने कहा कि उनसे हम भी पूछते हैं कि यशोमति ठाकुर कौन हैं।

कांग्रेस को सिखाया सबक

उन्होंने कहा कि यशोमति ठाकुर और पूर्व सांसद बलवंत वानखड़े को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने उस समाज के लिए वास्तव में क्या किया है, बजाय इसके कि वे सिर्फ़ वोट बैंक के लिए किसी समाज की चापलूसी करें। कांग्रेस ने अमरावती से उसी समुदाय को टिकट देने का साहस क्यों नहीं दिखाया, जिसने लोकसभा चुनाव में आपको शत-प्रतिशत वोट दिया था।

सिर्फ़ उन्हीं का इस्तेमाल करने की कांग्रेसी परंपरा के कारण ही पिछले विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय ने जागरूकता के साथ मतदान करके शहर में कांग्रेस को सबक सिखाया था। अवैध जन्म प्रमाण पत्र बनवाओ, स्व. उमेश कोल्हे की हत्या हो, रज़ा अकादमी में हिंसा हो,ऐसे हर मामले में यशोमति ठाकुर और कांग्रेसी तुष्टिकरण की नीति अपनाते हैं, जिसके कारण यह ज़िला पूरे देश में बदनाम हो गया है।

शिवराय ने यह भी आरोप लगाया कि यशोमति ठाकुर ने उमेश कोल्हे हत्याकांड को डकैती का रूप देने के लिए पुलिस पर दबाव डाला था। वहीं, किरीट सोमैया ने पुलिस पर इस संबंध में कभी भी जांच करने का दबाव नहीं डालनें की बात कही।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच