प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
लेटेस्ट न्यूज़

हिंगनघाट पुलिस की ने किया गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, नाकाबंदी में पकड़ा गया ट्रक

Wardha News: हिंगनघाट पुलिस ने गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को पकड़ा। ट्रक से 15 मवेशी और 28.70 लाख रुपये का माल जब्त। देवली में भी एक और कार्रवाई की गई।

आकाश मसने

Wardha News In Hindi: वर्धा जिले की हिंगनघाट पुलिस ने गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए कलोडे चौक पर कार्रवाई की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक ट्रक, 15 मवेशी और अन्य सामग्री सहित कुल 28 लाख 70 हजार 900 रुपये का माल जब्त किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गोवंश की अवैध तस्करी हो रही है। इस जानकारी के आधार पर कलोडे चौक पर नाकाबंदी की गई। उसी दौरान ट्रक क्रमांक केए 28 एबी 6810 को रोककर तलाशी ली गई। जांच में पता चला कि वाहन में 11 गाय और 4 बछड़े क्रूरता पूर्वक बंधे हुए थे। पुलिस ने सभी मवेशियों को तत्काल मुक्त कर प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की और बाद में उन्हें गौशाला भेज दिया गया।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धुलिया के अंबिकानगर निवासी शेख सलीम शेख रईस (22), धुलिया के पारोला रोड निवासी मोहसीन रईस कुरैशी (30), उत्तर प्रदेश के बासडी हरदत्तपुर निवासी मुन्ना शिवलखन यादव (45), कर्नाटक के जालवाद निवासी रामबाबू पवार (31) और कर्नाटक के देवरु निवासी बालाराम खिरु पवार (44) शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक और अन्य सामग्री भी जब्त की। मामले की जांच अभी भी जारी है।

देवली पुलिस ने भी की कार्रवाई

इससे पहले देवली पुलिस थाना क्षेत्र के वाटखेडा चौफुली में भी गोवंश तस्करी का एक मामला सामने आया। मालवाहक वाहन क्रमांक एमएच 48 एवाई 8054 को रोककर दो गायों को जीवित सुरक्षित किया गया। मौके से कुल 3 लाख 65 हजार रुपये का माल जब्त किया गया और अल्लीपुर निवासी कुंदन कैलास हुलके (22) को हिरासत में लिया गया। प्रकरण की आगे की जांच देवली पुलिस कर रही है।

इस तरह हिंगनघाट और देवली पुलिस ने मिलकर गोवंश तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई पशुओं की जान बचाई और अवैध कारोबार में लगे आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज