घर में इन स्थानों पर रखें मोर पंख (सौ.सोशल मीडिया)  
लेटेस्ट न्यूज़

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर ले आएं मोर पंख, जानिए भाग्य से क्या है इसका संबंध

Janmashtami upay: मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार भी मोर पंख को घर में रखना काफी शुभ माना गया है। आप यहां दिए गए उपाय अपना सकते है।

सीमा कुमारी

Krishna Janmashtami upay 2025: कल पूरे देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और मध्यरात्रि श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं।

हिंदू मतों के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय प्रतीकों और वस्तुओं का खास महत्व होता है। उन्हीं में से एक है मोर पंख, जिसे श्रीकृष्ण ने अपने मुकुट का श्रृंगार बनाया।

ऐसा माना जाता है कि मोर पंख को घर में सही स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो इस जन्माष्टमी 2025 के शुभ अवसर पर जानिए, किन खास स्थानों पर मोर पंख रखने से जीवन में मिल सकती है सुख-शांति और उन्नति।

कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में इन स्थानों पर रखें मोर पंख :

बच्चों के स्टडी रूम में

ज्योतिषयों के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बच्चों के स्टडी रूम या पढ़ाई करने वाले स्थान पर मोर का पंख रख सकते है। क्योंकि इसकी सकारात्मक ऊर्जा मन को स्थिर करती है और ध्यान नहीं भटकने देती। साथ ही बच्चों के कमरे में मोर पंख रखने से नकारात्मकता का प्रभाव भी दूर रहता है और, बच्चों को पढ़ाई में मन करता है।

दांपत्य जीवन में सौहार्द के लिए

पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी समझ बनाए रखने के लिए बेडरूम में मोर पंख का जोड़ा रखना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति बनी रहती है, वातावरण शुद्ध होता है और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

देवी-देवता की कृपा बनी रहती है

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के पूजा वाले स्थान में भी मोर का पंख रखना शुभ माना जाता है। इस स्थान पर मोर पंख होने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है, आध्यात्मिक उन्नति होती है और सुख-सौभाग्य बढ़ता है। अगर पूजाघर में श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर हो तो आप इसके पास भी मोर पंख रख सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मोर पंख आप लिविंग रूम में भी रख सकते हैं। इसके साथ ही मोर पंख का तिजोरी, धन रखने वाले स्थान या घर की उत्तर दिशा में रखना भी शुभ होता है। कहा जाता है ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा भक्तों पर सदेव बनी रहती है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी