बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने वाले फूड्स (सौ.सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

बच्चों से चाहते हैं एग्जाम में बढ़िया रिजल्ट्स, तो डाइट में शामिल करें 5 चीजें

Brain Food: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा कम्प्यूटर से भी तेज दिमाग वाला बने, तो उसकी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना शुरू करें। इससे आपके बच्चे की याददाश्त तेज होने लगेगी।

सीमा कुमारी

Brain Food For Students : हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चा बुद्धिमान और तेज दिमाग वाला बने। आज के कॉम्पिटिशन वाले दौर में बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास समान रूप से होना भी बेहद जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा कम्प्यूटर से भी तेज दिमाग वाला बने, तो उसकी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना शुरू करें।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एग्जाम के समय अच्छे नंबर लाने के लिए मेहनत के साथ-साथ सही खान-पान भी जरूरी है। ऐसे में कुछ खास चीजें बच्चों की डाइट में शामिल करने से उनकी याददाश्त और एकाग्रता बढ़ सकती है। आइए जान लेते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जो बच्चों को बनाएंगे पढ़ाई में अव्वल!

बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने वाले फूड्स

  • बादाम का करे सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। यूं कहिए बादाम को दिमाग का टॉनिक कहा जाता है। बादाम में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है, जो दिमाग को ताकत देता है। रोज़ाना रोज सुबह 4-5 बादाम भिगोकर खाने से बच्चों की याददाश्त तेज होती है। यह तनाव को भी कम करता है, जिससे बच्चे पढ़ाई पर बेहतर ध्यान दे पाते हैं।

  • हरी सब्जियां का करें सेवन

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए बादाम के अलावा, हरी सब्जियों का सेवन भी फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों में पालक, ब्रोकली और मेथी आदि का सेवन कर सकते है। ये हरी सब्जियां आयरन और विटामिन से भरपूर होती है। ये दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाती हैं, जिससे बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ती है।

  • अंडा का करे सेवन

बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए अंडा का सेवन भी फायदेमंद होता है। अंडा को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। अंडे में प्रोटीन, कोलीन और विटामिन बी12 होता है, जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करता है। एक्सपर्ट्स कहते है कि, रोज एक अंडा खाने से बच्चों की सोचने की क्षमता और याददाश्त बढ़ता है।

  • फल का करे सेवन

आपको बता दें, बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए फल का सेवन भी किसी वरदान से कम नहीं है। फल में सेब, केला और जामुन जैसे फल दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। इनमें प्राकृतिक शर्करा और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो दिमाग को ऊर्जा देते है। रोज एक फल खाने से बच्चे तरोताजा रहते हैं और पढ़ाई में मन लगता है।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हुए जेल से रिहा, SEM कोर्ट से मिली जमानत

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास