इंदौर हादसे पर CM का सख्त एक्शन, यातायात पुलिस उपायुक्त हटाए गए, कई पुलिस अधिकारी निलंबित 
लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर हादसे पर CM का सख्त एक्शन, हटाए गए यातायात पुलिस उपायुक्त, कई पुलिस अधिकारी निलंबित

Indore news: इंदौर में हुए दर्दनाक ट्रक हादसे में यातायात पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी को पद से हटा दिया गया। साथ ही कई अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया है।

पूजा सिंह

Action On Indore Truck Accident: इंदौर में हुए दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को इंदौर पहुंचे। सीएम ने घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों को एक-एक लाख रुपये की मदद प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। वहीं, यातायात पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी को पद से हटा दिया गया। साथ ही एसीपी सुरेश सिंह, बिजासन थाना प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह, सुपर कॉरिडोर प्रभारी सूबेदार चंद्रेश मरावी और एरोड्रम क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक दीपक यादव को तत्काल निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा, हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात चारों कांस्टेबलों को भी निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग