UBT विधायक अनिल परब, मंत्री योगेश कदम (pic credit; social media)  
लेटेस्ट न्यूज़

'डांस बार' पर अनिल परब ने कदम को दी चुनौती, बोले- दम है तो मेरे खिलाफ मुकदमा...

Maharashtra Politics: UBT विधायक अनिल परब ने गृह राज्य मंत्री योगेश कदम को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर हिम्मत है तो मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर दिखांए।

सोनाली चावरे

Anil Parab Challenge Yogesh Kadam: शिवसेना (UBT) नेता अनिल परब ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम को चुनौती दी कि वह उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करके दिखाए, या विशेषाधिकार नोटिस लाएं। अनिल परब ने कहा कि इससे कदम को उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करने का एक मौका मिलेगा।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनिल परब ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे और गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के खिलाफ सबूत सौंपेंगे। साथ ही उनके इस्तीफे की भी मांग करेंगे। सोमवार को कदम ने कहा कि वह विधान परिषद सदस्य परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे, क्योंकि उन्होंने उन पर निराधार आरोप लगाए हैं और उन्हें राज्य में प्रतिबंधित “डांस बार” से जोड़ा है।

मेरे खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मैं खुद अदालत जाउंगा- अनिल परब

इस पर अनिल परब ने जवाब देते हुए कहा, मैं योगेश कदम को चुनौती देता हूं कि वह मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करें और विशेषाधिकार हनन का नोटिस लेकर आएं तथा अपने खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए मंच प्रदान करें। अगर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई नहीं की तो मैं अदालत जाऊंगा।

डांस बार का परमिट योगेश कदम की मां के नाम पर

पिछले हफ्ते, परब ने आरोप लगाया था कि मुंबई के एक “डांस बार” का परमिट कदम की मां के नाम पर है। परब ने आरोप लगाया था कि यह हितों का टकराव है क्योंकि मंत्री उस विभाग में व्यावसायिक हित नहीं रख सकते जिसका वह हिस्सा हैं। परब ने राज्य विधान परिषद में आरोप लगाया था कि 30 मई को पुलिस ने मुंबई के कांदिवली इलाके में ‘सावली' बार पर छापा मारा और 22 बार बालाओं, 22 ग्राहकों और चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।

योगेश कदम को नहीं पता कि बार में क्या चल रहा था?

अनिल परब ने कहा कि बार पर इसी अपराध के लिए 28 मई 2023 को दो बार और 10 अगस्त 2023 को भी छापेमारी की गई थी। परब ने मंगलवार को कहा, “आपने (कदम) कहा कि आपको इस बात की जानकारी नहीं थी कि बार में क्या चल रहा था। लेकिन आपने (कदम) कोई एहतियात नहीं बरती। यह सीधे तौर पर मंत्री की ज़िम्मेदारी है

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर