Airtel के यूजर्स को फिर से हो रही है परेशानी। (सौ. Design) 
लेटेस्ट न्यूज़

Airtel यूजर्स को नेटवर्क में आई बड़ी परेशानी, इस तरह मिलेगा समाधान

Airtel यूजर्स को लगातार नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक बार फिर से यूजर्स इस तरह की समस्या के कारण रात के समय कॉल या इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

सिमरन सिंह

नई दिल्ली: 13 मई की रात एयरटेल यूजर्स को एक बार फिर से नेटवर्क से जुड़ी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक, रात 8:30 बजे के करीब हजारों लोगों ने कॉल ड्रॉप, इंटरनेट बंद और कमजोर सिग्नल जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई। चेन्नई, कोयंबटूर, डिंडीगुल, त्रिशूर और दिल्ली के कुछ हिस्सों में यह समस्या ज्यादा गंभीर रूप से देखने को मिली।

यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी नाराजगी और समस्याएं साझा कीं। Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, करीब 65% यूजर्स को सिग्नल नहीं मिलने की शिकायत रही, जबकि 20% को मोबाइल सेवाओं और 15% को इंटरनेट कनेक्टिविटी में परेशानी झेलनी पड़ी।

अगर आपके साथ भी हो रही है यह समस्या, तो अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

1. एयरप्लेन मोड करें ऑन-ऑफ

फोन में कुछ समय के लिए एयरप्लेन मोड को ऑन करें और कुछ सेकंड बाद फिर से ऑफ कर दें। इससे नेटवर्क दोबारा सर्च होता है और सिग्नल वापस आ सकता है।

2. फोन को करें रीस्टार्ट

छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए फोन को एक बार रीस्टार्ट करें। इससे नेटवर्क सेटअप रीफ्रेश हो सकता है।

3. सिम कार्ड निकालें और दोबारा लगाएं

कभी-कभी सिम कार्ड ढीला हो जाता है जिससे नेटवर्क नहीं आता। सिम को बाहर निकालकर साफ करें और फिर से लगाएं।

4. नेटवर्क सेटिंग्स को करें रीसेट

फोन की सेटिंग्स में जाकर ‘Reset Network Settings’ का विकल्प चुनें। यह स्टेप अक्सर नेटवर्क की छिपी समस्याओं को ठीक कर देता है।

5. APN सेटिंग्स करें अपडेट

अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है तो मोबाइल की APN सेटिंग्स गलत हो सकती हैं। Airtel की वेबसाइट या कस्टमर केयर से सही सेटिंग्स लेकर फोन में अपडेट करें।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम