प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - पिक्साबे)  
झारखंड

रांची RIMS में जूनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड संग हॉस्टल की छत से लगाई छलांग

झारखंड के रांची RIMS यानी राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस परिसर में बीते सोमवार को एक जूनियर डॉक्टर ने अपने गर्लफ्रेंड के साथ हॉस्टल के तीसरी मंजील से छलांग लगा दी।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : झारखंड के रांची RIMS यानी राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस परिसर में सोमवार यानी 21 अक्टूबर को एक जूनियर डॉक्टर ने अपने गर्लफ्रेंड के साथ हॉस्टल के तीसरी मंजील से छलांग लगा दी।

पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकरी देते हुए कहा कि 20 अक्टूबर की देर रात ब्लॉक नंबर 4 छात्रावास से इस घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि RIMS के एक जूनियर डॉक्टर ने अपनी महिला मित्र के साथ छात्रावास की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांद लगाई, जिससे उसकी मौत हो गई।

बता दें, मृतक की पहचान दूसरे वर्ष के स्नातकोत्तर छात्र आकाश के रूप में हुई है और उसकी गर्लफ्रेंड को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और जांच के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।

इस सुसाइड के बारे में जानकारी देते हुए RIMS के पीआरओ राजीव रंजन ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर दोनों के मंजिल से कूदने के बाद जोरदार आवाज सुनी। ऐसे में कल रात करीब 10:30 बजे, दूसरे वर्ष का एक ऑर्थोपेडिक छात्र छात्रावास की तीसरी मंजिल से कूद गया। लड़का एक अन्य लड़की के साथ कूदा था, हालांकि, हम उस लड़की के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं जानते हैं जो रिम्स से संबंधित नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही गार्ड मौके पर पहुंचे। इसके अलावा, अधिकारी ने कहा कि कंधे में चोट लगने वाली महिला ठीक हो गई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, दो घंटे बाद आकाश की मौत हो गई। महिला खतरे से बाहर है, लेकिन उसके कंधे पर चोटें आई हैं। ऐसी कोई जानलेवा चोट नहीं है। रिम्स अधिकारी ने कहा, "हमें नहीं पता कि यह आत्महत्या थी या नहीं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आगे की जांच भी जारी है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा