हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (Image- Social Media) 
झारखंड

झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?

Jharkhand Politics: JMM और कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान अब समाप्त हो गई है। पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सोरेन के साथ लंबी बातचीत की, जिसके बाद वह सहमत हो गए।

अर्पित शुक्ला

Jharkhand Rajya Sabha Elections: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की दो सीटों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस के बीच चल रही खींचतान अब समाप्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रहे JMM प्रमुख हेमंत सोरेन को मना लिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सोरेन के साथ लंबी बातचीत की, जिसके बाद वह सहमत हो गए।

सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के बीच मतभेद खत्म होने और हेमंत सोरेन के मान जाने के बाद अब झारखंड से एक-एक सीट पर दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवार उतारेंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और JMM के बीच सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने रविवार (7 जून) रात गठबंधन के सभी विधायकों को डिनर पर आमंत्रित किया है।

कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार

दरअसल, झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के दौरान सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल JMM और कांग्रेस के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। कांग्रेस ने झारखंड निवासी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मीडिया सलाहकार प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

राहुल गांधी के साथ हेमंत सोरेन (Image- Social Media)

JMM ने जताई थी नाराजगी

कांग्रेस की ओर से दो सीटों में से एक पर प्रणव झा की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद JMM ने नाराजगी व्यक्त की थी। JMM का आरोप था कि उसके गठबंधन सहयोगी ने उसकी सहमति के बिना यह फैसला लिया है। JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक, कांग्रेस ने उन्हें विश्वास में लिए बिना उम्मीदवार घोषित कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान

इसके बाद JMM ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया था। JMM-कांग्रेस गठबंधन के पास दोनों सीटें जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी ने बीजेपी को जीत से रोकने के लिए दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। पिछले शुक्रवार को हुई JMM नेतृत्व की बैठक के बाद कई नेताओं ने संकेत दिए थे कि पार्टी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है।

JMM ने बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार

हालांकि, शनिवार (6 जून) को JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को एक सीट से अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसकी घोषणा JMM के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने की थी। JMM विधायक और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा था कि कांग्रेस ने प्रणव झा की उम्मीदवारी घोषित करने से पहले पार्टी को विश्वास में नहीं लिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर JMM की स्वाभाविक दावेदारी बनती है, इसलिए बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की सलाह दी थी।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान