जम्मू में 2 पुलिसकर्मी की मौत (सौजन्य-एक्स) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो पुलिसकर्मियों की रहस्यमयी मौत, पुलिस अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से दो पुलिस कर्मियों की मौत की खबर सामने आ रही है। उनके शरीर पर गोलियों के निशान भी पाए गए है, जिसकी खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की जांच कर रही है, जहां पुलिस को कुछ शक भी है।

प्रिया जैस

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से दो पुलिसकर्मियों की मौत की खबर सामने आ रही है, जिससे पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार तड़के दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोलियां लगने के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने संदेह जताया कि संभवत: दोनों पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले।

एक-दूसरे पर गोली चलाने का संदेह

उन्होंने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत संभवत: एक-दूसरे पर गोलियां चलाने के कारण हुई।

पुलिस का बयान

एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा, "घटना सुबह 6.30 बजे हुई। वे सोपोर से तलवारा स्थित प्रशिक्षण केंद्र की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिसकर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।"

आपसी रंजिश के चलते मौत

ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि उधमपुर जिले के रहमबल इलाके में कथित तौर पर आपसी झगड़े और आत्महत्या की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

आपको बताते चले कि जम्मू-कश्मीर भारत के लिए काफी संवेदनशील है क्योंकि यहां अक्सर आतंकी हमले होने की संभावनाएं रहती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों की मौत होने से पुलिस दल भी अलर्ट हो गया है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन