थार ड्राइवर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, फोटो: सोसल मीडिया 
जम्मू कश्मीर

थार चालक ने जानबूझकर स्कूटी सवार बुजुर्ग को दो बार मारी टक्कर, वीडियो वायरल

जम्मू के गांधी नगर में एक कार सवार ने बुजुर्ग को जानबूझकर टक्कर मार दी। सोशल मीडिया पर इसका CCTV फुटेज वायरल वायरल हो गया। इसके बाद घायल की मदद करने के बजाय, आरोपी ने जानबूझकर फिर से कुचल दिया।

प्रतीक पाण्डेय

Jammu Road Rage Video: गांधी नगर में कार चालक ने पहले एक बुजुर्ग को अपनी तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर मारी और फिर दोबार गाड़ी को पीछे कर उसी बुजुर्ग को बेरहमी से कुचल दिया। इसके बाद कार सवार बाहर निकलकर कुछ कहता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह घटना रविवार दोपहर करीब 2:20 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा गया कि थार चालक ने पहले गलत लेन में गाड़ी चलाई, फिर स्कूटर से टक्कर के बाद बेरहमी से गाड़ी को रिवर्स में डाल कर पीड़ित को कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग पूरी घटना को स्तब्ध होकर देखते रहे, लेकिन कोई भी समय रहते रोक नहीं सका।

पहले रौंदा, फिर धमकाकर भाग निकला

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी गाड़ी से उतरा और घायल बुजुर्ग को गालियां दीं और धमकी दी कि शिकायत की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया हमला था। बाद में राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

दर्ज हुई हत्या की कोशिश की FIR

गांधी नगर पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास) समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कार JK नंबर की रजिस्टर्ड है और आरोपी की पहचान करने में CCTV फुटेज और अन्य डिजिटल सबूत अहम साबित हो रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी है। स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यह इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस कृत्य की तुलना "हत्या के प्रयास" से की है और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा "यह सिर्फ एक्सीडेंट नहीं है, ये तो जानबूझकर की गई हत्या की कोशिश है। गाड़ी रिवर्स कर देना… ये सामान्य नहीं है। इस आदमी को तुरंत जेल भेजना चाहिए।"

वायरल वीडियो बना पुलिस की जांच का आधार

इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अब इसी फुटेज और कुछ चश्मदीदों की गवाही के आधार पर आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जलद ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!