देश

राजस्थान में प्रदर्शित हुआ 'खादी' से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज, है 225 फीट लंबा,150 फीट चौड़ा

यह तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है और इसका वजन 1400 किलोग्राम है।

काजल चोपड़े

जैसलमेर, हर साल 15 जनवरी का दिन भारत में सेना दिवस (Army Day) के तौर पर मनाया जाता है। सेना दिवस के ओके पर शनिवार को राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 'खादी' से बना राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' (National Flag) प्रदर्शित किया गया है। यह तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है और इसका वजन 1400 किलोग्राम है। 

यह तिरंगा लोंगेवाला में प्रदर्शित किया गया। जो 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक युद्ध का मुख्य केंद्र था।1400 किलोग्राम के इस को झंडे को तैयार करने में खादी के 70 कारीगरों को 49 दिन लगे थे। झंडे को बनाने में 4500 मीटर हाथ से काटे और हाथ से बुने हुए खादी के सूती ध्वजपट का इस्तेमाल किया गया है। यह जो 33, 750 वर्ग फुट के कुल क्षेत्रफल को कवर करता है। ध्वज में अशोक चक्र का व्यास 30 फीट है।

बता दें कि, सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए खादी से बनाया गया यह 5वां ध्वज है। इससे पहले 2 अक्टूबर 2021 को लेह में पहले तिरंगे का अनावरण किया गया था। दूसरा तिरंगा 8 अक्टूबर 2021 को वायु सेना दिवस के अवसर पर हिंडन एयरबेस पर दर्शाया गया था। इसके बाद तीसरा तिरंगा 21 अक्टूबर 2021 को लाल किले पर और चौथा तिरंगा 4 दिसंबर 2021 को नौसेना दिवस पर मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना डॉकयार्ड में फहराया गया था।

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला