आज होली के मौके पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश (सौ. डिजाइन फोटो) 
देश

Holi 2025: रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार...इन प्यारे संदेशों से आज अपनों को कहें- Happy Holi

आज खास रंगोत्सव के मौके पर हर कोई रंग और गुलाल से इस खास दिन को सेलिब्रेट करेंगे। होली के इस खास दिन को आप अपनों के साथ मनाना चाहते है तो इन प्यारे संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते है।

दीपिका पाल
Holi 2025 Wishes: हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में होली का त्योहार आज मनाया जा रहा है। इस खास रंगोत्सव के मौके पर हर कोई रंग और गुलाल से इस खास दिन को सेलिब्रेट करेंगे। होली के इस खास दिन को आप अपनों के साथ मनाना चाहते है तो इन प्यारे संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते है, चलिए जानते है होली से जुड़ी खास बातें।
होलिका दहन के दूसरे दिन रंगो का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग, अबीर, और गुलाल लगाते हैं। इस खास दिन को सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है।
यहां पर होली को धुलेंडी के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग लगाते हैं, नाचते गाते हैं, और मिठाई खाते हैं। इसके साथ ही इस खास दिन को विभिन्न जगहों पर अलग तरीके से मनाते है।
होली में इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न रंगों के अलग-अलग अर्थ होते हैं। उदाहरण के लिए, लाल रंग खुशी और प्यार का प्रतीक है, पीला रंग सकारात्मकता और उम्मीद का प्रतीक है, और हरा रंग नई शुरुआत का प्रतीक है।
होली का जिक्र बिना श्री कृष्ण के अधूरा है। श्री कृष्ण के जन्म स्थान ब्रज में 16 दिन पहले से ही हर साल होली मनाई जाने लगती है, बरसाना की लट्ठमार होली को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
होली का त्योहार न केवल खुशी मनाने का बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा देने का अवसर है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं, मतभेद भुलाते हैं।

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत