मौसम अपडेट(फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

Weather update : बादलों ने मानसून के बाद किया निराश, दिसम्बर में भी नहीं कोई आस...नवंबर में टूटा 123 सालों का रिकॉर्ड

दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी भी गर्मियों का अहसास हो रहा है। पिछले महीने यानी नवंबर में भी मौसम का यही हाल रहा। 123 साल बाद नवंबर का महीना देशभर के लिए सबसे गर्म रहा।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी भी गर्मियों का अहसास हो रहा है। पिछले महीने यानी नवंबर में भी मौसम का यही हाल रहा। 123 साल बाद नवंबर का महीना देशभर के लिए सबसे गर्म रहा। सुबह-शाम भले ही तापमान कम हुआ हो, लेकिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा। इस साल देशभर के ज्यादातर हिस्सों में दिसंबर से फरवरी तक तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं।

साल 1901 के बाद देशभर के लिए नवंबर महीना दूसरा सबसे गर्म रहा। इस साल नवंबर में अधिकतम तापमान 29.37 रहा तो वहीं राजधानी दिल्ली में भी नवंबर में सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में इस बार नवंबर के महीने में 14 साल बाद सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। सुबह-शाम जहां लोगों को गुलाबी ठंडक का अहसास हुआ, तो दिन में तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए

क्यों पड़ रही गर्मी?

आमतौर पर नवंबर महीने से ही ठंड का आगाज हो जाता है। दिसंबर आते-आते कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल मौसम का मिजाज बदला बदला है। दरअसल मानसून के जाने के बाद से ही दिल्ली में अब तक बारिश नहीं हुई। सितबंर की शुरुआत से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। भले ही अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कम ही बारिश होती है, लेकिन इसकी वजह से ठंड जरूर बढ़ जाती है।

पहाड़ों से नहीं आ रही बर्फीली हवाएं

दूसरी वजह है पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं, लेकिन नवंबर से ही दिल्ली में तेज हवाएं नहीं चली हैं। आम तौर पर अक्टूबर महीने के बाद पहाड़ों से बर्फीली हवाएं उत्तर भारत की ओर आती हैं। जिसकी वजह से तेजी से तापमान कम होता है और ठंड बढ़ने लगती है। इस साल अभी तक बर्फीली हवाएं और शीतलहर शुरू नहीं हो पाई हैं।

कब बढ़ेगी ठंड?

मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के पहले महीने में तो मौसम सामान्य ही बना रहेगा। कुछ बड़े बदलाव के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री तक रहेगा। यानी अभी 8-10 दिन दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इस साल देशभर के ज्यादातर हिस्सों में दिसंबर से फरवरी तक तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा।

सिलाई के नाम पर लाए, जबरन कराया रैंप वॉक...पूर्व माओवादी महिलाओं का बड़ा दावा, रायपुर फैशन शो पर मचा बवाल!

Ram Mandir Donation Case: सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी