अलकनंदा नदी में गिरी बस (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : अलकनंदा नदी में गिरी बस, एक की मौत, अभी भी 11 लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। बस में 18 लोग सवार थे। SDRF और पुलिस ने मौके पर रेस्क्यू शुरू किया। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और 11 लापता हैं।

अक्षय साहू

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे के समय बस में 18 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि हुई है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा रुद्रप्रयाग के घोलतीर के पास हुआ है। यहां एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। बस में 18 लोग सवार थे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हादसे में 11 लोगों के लापता होने की भी सूचना है।

अलकनंदा नदी में गिरी बस

गढ़वाल मंडल आयुक्त आईएएस विनय शंकर पांडे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि, "रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर बस के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।"

वहीं, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, "रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।" आज का मौसम: सूरत में बाढ़ जैसे हालात, राजस्थान-उत्तराखंड में रेड अलर्ट

तेज बारिश के कारण हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे का कारण तेज बारिश को बताया जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते अलकनंदा नदी में भी पानी का बहाव तेज है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर