नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत (Image- Social Media) 
देश

कर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत- देखें VIDEO

Uttara Kannada Accident: वेंकटपुरा नदी में सीपियां इकट्ठा करते समय अचानक पानी का स्तर बढ़ जाने से आठ लोगों की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। हादसा भटकल तालुक के शिराली, टट्टी हक्कल इलाके में हुआ।

अर्पित शुक्ला

Major Tragedy in Uttara Kannada District of Karnataka: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। वेंकटपुरा नदी में सीपियां इकट्ठा करते वक्त अचानक पानी का स्तर बढ़ जाने से आठ लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा भटकल तालुक के शिराली, टट्टी हक्कल इलाके में हुआ है।

ऐसा बताया जा कहा है कि कुल 14 लोग वेंकटपुरा नदी में सीपियां जमा करने के लिएअ गए थे। नदी तटों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों की ये पारंपरिक गतिविधि है और उसी वक्त नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ से लोग पानी में बह गए। इस हादसे में 7 महिला और एक पुरुष समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला और एक पुरुष की तलाश जारी है।

चार लोगों को बचाया गया

इस हादसे में चार लोगों को बचाया गया है और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही भटकल ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची है।

हादसे में मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भटकल तालुक अस्पताल भेजा गया है। साथ ही लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना के संबंध में भटकल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

CM सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का एलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। CM सिद्धारमैया ने X पर पोस्ट कर लिखा कि 'उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल के पास तत्थेहकालु बीच पर सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोग पानी में डूब गए और उनकी जान चली गई। मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले।'

सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा कि मानवीय आधार पर कर्नाटक सरकार इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देगी। उन्होंने आगे बताया कि लापता लोगों की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?