Pic Source: ANI 
देश

कुशीनगर में आग लगने से मां सहित 5 बच्चों की हुई मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

साक्षी सिंह

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुशीनगर(Kushinagar) में एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां सहित 5 बच्चों की मौत हो गई। आग किन कारणों से लगी है। अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने घटना में हुई जनहानि पर दुःख जताया है। अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

 मां सहित  5 बच्चों की  मौत 
कुशीनगर के रामकोला में हुई। एक घर में अज्ञात कारणों से आग लगने से मां सहित  5 बच्चों की मृत्यु हुई। ज़िलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि अज्ञात कारणों से घर में आग लगी थी जिसमें मां समेत 5 बच्चों के मरने की खबर आई है। हम कारणों की जांच करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए प्रति मृतक देने की घोषणा की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जनपद कुशीनगर में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां