देश

यूपी के कुशीनगर में शादी की खुशियां मातम में हुई तब्दील, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत

सुभाष यादव

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश): कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में शादी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 13 लड़कियों एवं महिलाओं की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया टोला में बुधवार रात करीब 10 बजे परमेश्वर कुशवाहा नामक व्यक्ति के घर में शादी के लिए हल्दी की रस्म हो रही थी और कुछ महिलाएं एवं लड़कियां कुएं के ऊपर लगे जाल पर बैठकर रस्म अदा कर रही थीं। 

इस दौरान वह जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुए में जा गिरे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें पूजा (19), शशि कला (15), शकुंतला (35), ममता देवी (35), मीरा (25), पूजा (20), परी (एक), ज्योति (15), राधिका (16), सुंदरी (15), आरती (10), पप्पी (20) और मनु (18) शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में करीब 10 अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

पूरे मामले पर एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि  इस घटना में 13 लोगों की मृत्यु हुई है और मृतक में सभी महिलाएं हैं। अन्य सहायक कार्रवाई की जा रही है। STRF की टीम बुलाई गई है जो फिर से सर्च करेंगे।  कुशीनगर के डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि नौरंगिया टोला गांव में एक पुराना कुआं था जो स्लैप से ढका था। पूजा-पाठ के दौरान बच्चे और महिलाएं उसके ऊपर बैठे हुए थे, इस दौरान स्लैप नीचे चला गया और मलबा उनके ऊपर गिर गया। प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना