Pic: Social Media 
देश

उत्तर प्रदेश: अतीक के भाई अशरफ को जेल में अवैध तरीके से सामान पहुंचाने के आरोप में दो बंदीरक्षक गिरफ्तार

किर्तेश ढोबले

बरेली: बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ की अपने करीबी सहयोगियों से अवैध तरीके से मुलाकात कराने और सामान पहुंचाने के आरोप में जिला जेल के बंदी रक्षक सहित दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बरेली की थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने नई जिला जेल/केंद्रीय कारागार-2 की कैंटीन में सामान की आपूर्ति करने वाले अशरफ के करीबी साथी और एक बंदी रक्षक को मंगलवार अपराह्न में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जेल की कैंटीन में सामान ले जाने वाला दयाराम कथित तौर पर जेल में अशरफ को रुपये व सामान पहुंचाता था और बंदीरक्षक करीबियों से उसकी अवैध तरीके से मुलाकात कराता था।

इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में अशरफ समेत पांच नामजद के अलावा जेल के अज्ञात अधिकारी-कर्मचारी और अशरफ के अज्ञात गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि यह रिपोर्ट नई जेल के चौकी प्रभारी अनिल कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है।

इसमें अतीक अहमद के जेल में बंद भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ, अशरफ के साले सद्दाम, लल्ला गद्दी, जेल की कैंटीन में सामान की आपूर्ति करने वाला दयाराम उर्फ नन्हे, बंदीरक्षक शिवहरि अवस्थी को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जेल के अज्ञात अधिकारी-कर्मचारी और अशरफ के अज्ञात साथियों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है।

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट

देवेंद्र फडणवीस हैं मफलर मैन! रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले- अजित दादा की हत्या के संदिग्धों को बचा रहे CM

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ