PHOTO- ANI 
देश

एमपी में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत

सूर्यकांत तिवारी

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा में एक दर्दनाक हादसा (painful accident) हो गया। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई जिसके बाद कार में आग लग गई। इस आगजनी में चार लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया ,वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम फ़ैल गया। 

पुलिस ने बताया कि हादसा नौसर एवं पोखरनी गांवों के बीच सुबह करीब सात बजे हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग दीपगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव वरकला लौट रहे थे। कार का एक टायर फट गया, जिसके बाद वाहन एक पेड़ से टकरा गया और उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें सवार चारों लोग वाहन के अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई।

https://twitter.com/AHindinews/status/1663769424137179137

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस उनको बचाने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अखिलेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, शिवानी कुशवाहा और आदर्श चौधरी के रूप में हुई है, लेकिन उनकी सही उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है।  

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?