प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

Today Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर कराएगा बारिश, कई राज्यों में चेतावनी जारी

Weather Forecast: अगस्त का आखिरी सप्ताह देशभर में सक्रिय मानसून लेकर आया है। महाराष्ट्र से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, असम और मणिपुर तक बारिश का दौर जारी है। जानिए IMD ने क्या अलर्ट जारी किया है।

प्रतीक पाण्डेय

IMD Today Weather Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यो में 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

देश के पश्चिमी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून अपनी रफ्तार पकड़े हुए है। महाराष्ट्र, असम और मणिपुर में कई इलाकों में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मेघालय के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात में आज भीषण बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 घंटे में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में खतरे का अलर्ट जारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी अगले सात दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इन पहाड़ी इलाकों में पहले से ही कई जगह भूस्खलन और सड़क अवरोध जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारी करने की सलाह दी है।

दिल्ली-एनसीआर: गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग

दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी का कहर जारी है। दिन में धूप और हल्की गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालांकि, दोपहर और शाम के समय बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 27 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश: जल्द राहत के आसार

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी और उमस लोगों के लिए चुनौती बनी हुई है। पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ते तापमान और नमी के कारण आमजन परेशान हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 25 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज बारिश होगी। इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। आज प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश हुई।

बिहार में भारी बारिश की संभावना

बिहार में आज मौसम करवट ले सकता है। विभाग का अनुमान है कि 23 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश होगी। इससे जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी वहीं निचले इलाकों और शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी खड़ी हो सकती है।

कुल मिलाकर, देशभर में इस समय मानसून सक्रिय है। पश्चिमी भारत, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि दिल्ली, यूपी और बिहार जैसे मैदानी इलाकों में लोग गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। आने वाले 3-4 दिन देश के कई हिस्सों के मौसम का रुख बदल सकते हैं।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल