किसान सम्मान निधि योजना, डिजाइन फोटो  
देश

PM Kisan 19th Installment: आज आपके खाते में पीएम मोदी भेजेंगे 2000 रुपये, भागलपुर से जारी करेंगे किसान सम्मान की 19वीं किस्त

PM Kisan: इस कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि का वितरण और एक जनसभा शामिल होगी। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। सीएम नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भागलपुर का दौरा करेंगे, जहां वे किसानों के कल्याण, खुशहाली और समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

पीएम मोदी 2025 के बिहार चुनाव से पहले एयरपोर्ट ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे और इस रैली में करीब 5 लाख किसानों के शामिल होने की उम्मीद है।

आज जारी होगा किसान सम्मान की 19वीं किस्त

इस कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि का वितरण और एक जनसभा शामिल होगी। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने मीडिया को बताया कि रैली में एनडीए के वरिष्ठ नेता और भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय समेत 13 जिलों के लोग शामिल होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद में भाजपा

भाजपा नेता बिहार में 200 से अधिक सीटें जीतने को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने मजबूत एनडीए गठबंधन और पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार का हवाला दिया। हुसैन ने कहा, "दिल्ली की तरह ही हम आगामी बिहार चुनाव भी जीतेंगे।" भाजपा, जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक हैं।

क्या बोले तेजस्वी यादव

इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बीते दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आगामी चुनावों से प्रेरित है, जहां इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए प्रधानमंत्री के योगदान पर सवाल उठाया और इस तथ्य को उजागर किया कि 11 साल सत्ता में रहने के बावजूद पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिया गया। उन्होंने राज्य के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर संदेह जताया।

राजद नेता ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, उनके मंत्री, उनकी पार्टी के लोग हमेशा बिहार आएंगे, जब भी यहां चुनाव होंगे। अगर वे 11 साल में पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिला सके, तो हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं?"

बिहार चुनाव को लेकर क्या बोले लालू यादव

इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली चुनाव परिणामों के बिहार पर पड़ने वाले प्रभाव को कमतर आंकते हुए कहा कि भाजपा के पास राज्य में सरकार बनाने का कोई मौका नहीं है। मीडिया से बात करते हुए यादव ने दावा किया कि लोगों ने अब भारतीय जनता पार्टी को पहचान लिया है।

लालू यादव ने कहा, "कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे सरकार कैसे बना सकते हैं? क्या भाजपा हमारे रहते हुए सरकार बना सकती है? लोगों ने अब भाजपा को पहचान लिया है।" सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने वाले हैं। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुआ था।

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस