File Pic 
देश

आज है विश्व फार्मासिस्ट दिवस, जानें इसके पीछे का इतिहास और इस साल की थीम

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacists Day) हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है, लेकिन अभी भी बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर विश्व फार्मासिस्ट दिवस क्यों मनाया जाता है, इसकी शुरुआत कब से हुई है, इसे मनाने के पीछे का मकसद क्या है। तो चलिए आज हम आपको ये सारी जानकारी देते है। 

फार्मासिस्ट

दरअसल, जब भी कोई बीमार होता है या किसी को कोई तकलीफ होती है तो उसे सबसे ज्यादा जिस चीज की जरूरत पड़ती है वो है दवाइयां (Medicine)। फार्मासिस्ट ही दवाइयां आपको देते हैं। फार्मासिस्ट अक्सर प्राइवेट (Private)  और सरकारी हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात रहते हैं। मरीजों के लिए डॉक्टर द्वारा प्रेस्क्राइब्ड या लिखी गई दवा मरीजों को देते हैं।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत 

गौरतलब है कि इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना 25 सितंबर 1912 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य 'दुनियाभर में फार्मेसी को आगे बढ़ाना' है। इसकी शुरूआत 19वीं शताब्दी में आयोजित अंतराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कांग्रेस की श्रृंखाला से हुई।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम

हर साल इस दिन का आयोजन एक थीम के साथ किया जाता है। उसी के तहत इस साल भी विश्व फार्मासिस्ट दिवस की एक थीम तय की गई गई है। इस साल इसकी थीम  स्वस्थ विश्व के लिए फार्मासिस्ट यूनाइटेड इन एक्शन तय की गई है।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट