CJP Protest Connaught Place Central Park: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी पार्टी के सह-संयोजकों, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 'तिरंगा' प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। उन्होंने देशभक्तों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लेकर शाम 5:00 बजे इस प्रदर्शन में शामिल हों। दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के संबंध में अपना रुख स्पष्ट किया है। पुलिस उपायुक्त (DCP) नेहा यादव ने कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, इस इलाके में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी गैर-कानूनी जमावड़े में शामिल न हों।
CJP की तिरंगा मार्च और दिल्ली से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने घोषणा की है कि प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार और शनिवार को सेंट्रल पार्क आम जनता के लिए बंद रहेगा। यह निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा CJP को प्रदर्शन करने से रोकने से इनकार करने के बाद लिया गया है।
दिल्ली में आज CJP के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के मद्देनजर कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर में भी पुलिस बल तैनात है। जंतर-मंतर इलाके में भी सुरक्षा कड़ी बनी हुई है।
दिल्ली में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस इलाके के अंदर और आसपास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को धारा 163 लागू होने की जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, इस इलाके में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी गैर-कानूनी जमावड़े में शामिल न हों।
सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 'तिरंगा' प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।