तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में दहशत, CISF ने संभाला मोर्चा 
देश

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों में दहशत, CISF ने संभाला मोर्चा

केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार को ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और CISF के जवानों ने बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाला।

अर्पित शुक्ला

तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से हवाई अड्डे पर गहन तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं दिखी है। सीआईएसएफ ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

एयरपोर्ट के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि एयरपोर्ट प्रशासन को सुबह एक ईमेल मिला था, जिसमें एयरपोर्ट पर बम रखे जाने और उसमें विस्फोट होने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद दोनों ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से एयरपोर्ट पर गहन तलाशी अभियान शुरू किया।

एक दिन पहले होटलों को उड़ाने की धमकी

यह धमकी राजधानी के विभिन्न होटलों में बम की धमकियों की एक श्रृंखला भेजे जाने के ठीक एक दिन बाद आई है। शनिवार को बम निरोधक इकाइयों और डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस टीमों ने इसी तरह के धमकी भरे ईमेल के बाद हिल्टन सहित कई होटलों की जाँच की, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। अधिकारियों ने बाद में धमकियों को झूठा घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि ईमेल भेजने वालों का पता लगाया जा रहा है।

अलग-अलग जगहों पर बम की धमकी

इससे पहले  सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ा देंगे, इस तरह की धमकी सलमान खान को फिर से मिली। सलमान खान को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में पुलिस इस धमकी को काफी गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वर्ली पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स की तरफ से फोन करके यह धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी के बाद एक बार फिर मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी धमकी की प्रमाणिकता की जांच कर रहे हैं, इस मामले में अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी बिश्नोई गैंग की तरफ से आई है या फिर इसके पीछे कोई और है।

विमान को उड़ाने की धमकी

कुछ दिनों पहले राजस्थान के जयपुर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट को बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट में एक अलग इलाके में पार्क किया गया। इस विमान में कितने यात्री सवार थे अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही किसी प्रकार की हानि की खबर भी नहीं है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट