FotoJe Gujarat electiont 
देश

गुजरात के इस बड़े नेता ने फोटो शेयर कर कहा- पीएम नरेंद्र मोदी रहते हैं हमारे दिल में

सीआर पाटिल अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले वह यह संदेश देना चाहते है कि गुजरात में लोगों में मोदी के प्रति कितना प्रेम हैं।

सूर्यकांत तिवारी

गुजरात. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तस्वीर का टैटू अपने सीने में बनवाकर एक युवक ने मोदी प्रेम का संदेश दिया है। गुजरात भाजपा प्रमुख और मोदी के करीबी माने जाने वाले नवसारी सांसद सीआर पाटिल (CR Patil) ने यह तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल (Twitter handle) से फोटो साझा करते हुए लिखा है कि सुरत में मोदी प्रेम, नरेंद्रभाई मोदीजी आप हमारे हृदय में बसे हो, विकास का विश्वास।

गौरतलब है कि आज PM पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात को 29 हजार 600 करोड़ की सौगात दी है। PM मोदी सूरत के अलावा भावनगर में मेगा रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद वे आज आज शाम 7 बजे अहमदाबाद में नेशनल गेम्स का उद्घाटन करेंगे और फिर रात 9 बजे नवरात्रि फेस्टिवल में भी शामिल होंगे।

सीआर पाटिल अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले वह यह संदेश देना चाहते है कि गुजरात में लोगों में मोदी के प्रति कितना प्रेम हैं। वहीँ दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी पैठ बना रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में गुजरात का दौरा किया था और लोगों से बदलाव की अपील की थी। उनकी जन सभा में काफी भीड़ इकट्ठा हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब भाजपा (BJP) पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा