Photo:@ANI/Twitter 
देश

द कश्मीर फाइल्स बनाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की बढ़ाई गई सुरक्षा, सरकार ने 'Y' कैटिगरी की सिक्युरिटी दी

आसिफ सईद

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Film Director Vivek Agnihotri) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विवेक अग्निहोत्री ने हाल में रिलीज़ हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) बनाई है जिसको लेकर देश में चर्चा हो रही है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि, सरकार ने विवेक अग्निहोत्री को 'Y' कैटिगरी की सुरक्षा दी गई है। उन्होंने देश भर में सीआरपीएफ कवर दिया गया है।  

दरअसल 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने तो  मानों सारी कायनात ही बदल कर रख दी है। विवेक अग्निहोत्री कि इस फिल्म में एक्टर अनुपम खेर के ही गुन गा रहे है। थिएटर से निकलने के बाद लोग अनुपम खेर का धन्यवाद भी कर रहे है। लोगों का ऐसा भी कहना है कि निर्देशक ने इस फिल्म को रिलीज करने कि जो हिम्मत दिखाई है, वो वास्तव में काबिले तारीफ है।

पहले दिन इस फिल्म ने 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन ये फिल्म 8.25 करोड़ के कलेक्शन पर पहुंच गई और तीसरे दिन इस फिल्म ने 14 करोड़ कि कमाई करके रिकॉर्ड के पहले पन्ने पर अपना नाम दर्ज कर लिया है।

इस फिल्म कि कहानी 90 दशक के नरसंहार कि सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, दर्शन कुमार और मृणाल कुलकर्णी जैसे कई कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई है। 

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?