Pic : Ani 
देश

देश के 7 राज्यों में स्थापित किए जाएंगे टेक्सटाइल पार्क, PM मोदी बड़ी घोषणा

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 मार्च) को देश के 7 राज्यों में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये पार्क करोड़ों का निवेश आकर्षित करेंगे और लाखों नौकरियों का सृजन करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट करके  इस बात की जानकारी दी।

पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क 5F (फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फैशन टू फॉरेन) विजन के अनुरूप कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देंगे। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी और यूपी में स्थापित किए जाएंगे।”

https://twitter.com/narendramodi/status/1636647651352670209

‘लाखों नौकरियां पैदा करेगा टेक्सटाइल पार्क’

आगे यह भी लिखा, ''पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क कपड़ा क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा, करोड़ों का निवेश भी लेकर आएगा और लाखों नौकरियां पैदा करेगा। यह 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' का एक बेहतरीन उदाहरण होगा।”

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च