घना कोहरा। इमेज-सोशल मीडिया 
देश

कश्मीर में -4 डिग्री तापमान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, कैसा रहेगा आगे मौसम?

North India Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है। इस चलते मौसम विभाग ने कई शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

रंजन कुमार

Cold Wave Alert: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। अधिकांश हिस्सों में पारा लगातार गिर रहा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है और मैदानी इलाकों में तापमान में कमी देखने को मिल रही।

इसके बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 8 दिसंबर को देश के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। उनके अनुसार, उत्तर भारत के 10 से अधिक शहरों में घने कोहरे की शुरुआत होने जा रही है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

6 डिग्री गिर सकता है न्यूनतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस सप्ताह लोगों को लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। बढ़ते प्रदूषण के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली वालों के लिए एक नई टेंशन दी है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री गिर सकता है। दिल्ली एवं आसपास के सटे इलाकों में तापमान में कमी दिखेगी।

यूपी में इतने दिन घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान में कमी दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10, 11 और 12 दिसंबर को यूपी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में लगातार कमी देखने को मिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज तापमान में तेजी से गिरावट दिख सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में दिन के समय धूप खिलने से मौसम सुहाना रहेगा। सुबह और शाम को तापमान में कमी दिखेगी।

बिहार में और गिरेगा पारा

बिहार के सभी जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई शहरों में सुबह होते कोहरा छा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और कमी देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक कमी दिख सकती है। विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जगहों पर बूंदाबादी देखने को मिल सकती है।

तमिलनाडु में 12 दिसंबर तक बारिश की संभावना

एक ओर उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम है तो दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश का दौर दिख मिल सकता है। तमिलनाडु के क्षेत्रिय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में 12 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर-पूर्वी मानसून दक्षिणी जिलों में मजबूत हो गया है, जिस कारण बड़े हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

10 शहरों में घने कोहरे की शुरुआत

बता दें, उत्तर भारत के 10 शहरों में आज से घने कोहरे की शुरुआत दिख सकती है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग ने बताया कि कानपुर, प्रयागराज, टुंडला, चंडीगढ़, दिल्ली, नैनीताल, अमृतसर और शिमला समेत कई शहरों में इस हफ्ते घना कोहरा दिख सकता है।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा