रेवंत रेड्डी और नितिन गडकरी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

नितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात

Telangana News: रेवंत रेड्डी ने केंद्र से रीजनल रिंग रोड, ग्रीनफील्ड हाईवे और वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह किया। साथ ही अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

करुणा नंद शाहवाल

Telangana Revanth Reddy Regional Ring Road On Nitin Gadkari:  तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान उन्होंने रीजनल रिंग रोड (आरआरआर) के उत्तरी हिस्से के निर्माण के लिए केंद्रीय कैबिनेट से जल्द मंजूरी दिलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है।

उन्होंने सुझाव दिया कि आरआरआर के उत्तरी और दक्षिणी दोनों हिस्सों पर एक साथ काम शुरू होने से निर्माण तेजी से पूरा होगा और लागत में भी कमी आएगी। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद-अमरावती ग्रीनफील्ड हाईवे, मन्नानूर-श्रीशैलम एलिवेटेड कॉरिडोर तथा मंचिरियल-हैदराबाद वैकल्पिक छह लेन हाईवे जैसी परियोजनाओं को भी शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया। नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने वारंगल और आदिलाबाद एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने तथा वारंगल एयरपोर्ट पर एमआरओ, एयर कार्गो और हैंगर जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित करने की मांग रखी।

RRR के उत्तरी हिस्से के लिए मांगी मंजूरी

मुख्यमंत्री रेड्डी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने उनसे आरआरआर (रीजनल रिंग रोड) के दक्षिणी हिस्से के लिए जरूरी मंजूरी देने का आग्रह किया। रेड्डी ने कहा कि अगर आरआरआर के दोनों हिस्सों पर एक साथ काम शुरू होता है, तो निर्माण तेजी से पूरा होगा और लागत भी कम आएगी।

ग्रीनफील्ड हाईवे पर दिया जोर

सीएम रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से हैदराबाद को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए तुरंत मंजूरी देने की भी अपील की। यह प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत जरूरी है। सीएम रेड्डी ने कहा कि भारत फ्यूचर सिटी से बंदर पोर्ट तक अमरावती होते हुए 12-लेन हाईवे को मंजूरी देने से हैदराबाद और विजयवाड़ा के बीच यात्रा की दूरी 100 किलोमीटर कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे हैदराबाद और बंदर पोर्ट के बीच माल ढुलाई में तेजी आएगी।

श्रीशैलम एलिवेटेड कॉरिडोर की मांग

सीएम ने केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से मन्नानूर-श्रीशैलम एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए वन विभाग से मंजूरी दिलाने में मदद करने का अनुरोध किया और बताया कि नल्लामाला अभयारण्य, श्रीशैलम मंदिर और श्रीशैलम जलाशय इस कॉरिडोर के दायरे में आते हैं।

सीएम रेड्डी ने गडकरी से मंचिरियल से हैदराबाद तक छह लेन वाले एक वैकल्पिक हाईवे को मंजूरी देने की भी अपील की, जो मौजूदा राजीव हाईवे का विकल्प बनेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तेलंगाना सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी जमीन अधिग्रहण का काम करेगी और कहा कि नया हाईवे खेती और व्यापार के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

वारंगल और आदिलाबाद एयरपोर्ट पर फोकस

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ बैठक के दौरान सीएम रेड्डी ने उनसे आग्रह किया कि वारंगल (ममनूर) और आदिलाबाद में बनने वाले एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाए जाएं। सीएम रेड्डी ने वारंगल और आदिलाबाद एयरपोर्ट की जगहों से मिलने वाले रणनीतिक और व्यावसायिक फायदों पर जोर दिया।

तेलंगाना के सीएम ने बताया कि वारंगल एक अहम शहर है, जो रेल और सड़क नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है और यहां काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क, काजीपेट कोच फैक्टरी और अन्य उद्योग स्थित हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को निकट भविष्य में वारंगल को औद्योगिक रूप से और विकसित करने की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

RSS 101 Years: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 40 अनुषांगिक संगठन कौन से है? जानिए कैसे काम करता है संघ परिवार

आशुतोष रांका और सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ीं, हिरासत बढ़ने के बाद अब क्राइम ब्रांच के हवाले केस

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर