BRS नेताओं के खिलाफ बदसूलकी का आरोप सौजन्य-एक्स
देश

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

Telangana Assembly T. Harish Rao Case: तेलंगाना विधानसभा गेट पर हंगामे के दौरान महिला पुलिसकर्मियों से कथित बदसलूकी पर KTR, हरीश राव समेत BRS नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

प्रिया जैस

Telangana BRS Women Police Misconduct FIR: तेलंगाना में विधानसभा सत्र के दौरान बीआरएस नेताओं के हंगामे के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसूलकी की खबर सामने आई है। सैफाबाद पुलिस ने BRS नेताओं के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है।

इनमें पूर्व मंत्री टी हरीश राव, केटी रामा राव और कई विधायक (MLA) और विधान परिषद सदस्य (MLC) शामिल हैं। इन पर तेलंगाना विधानसभा के गेट नंबर 3 पर सुरक्षा ड्यूटी (बंदोबस्त ड्यूटी) पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने का आरोप है।

BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज

यह मामला (Cr No 365/2026) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 74, 75(1), 79, 121(1), 130, 132, 296, 351(2), 352 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। यह मामला CAR मुख्यालय की महिला कॉन्स्टेबल के. पद्मावती (ARWPC-10694) की 8 सिंतबर, 2026 को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है।

शिकायत के अनुसार, जब पुलिस ने उन्हें बताया कि राजनीतिक नारों वाली टी-शर्ट पहने और प्लेकार्ड लिए लोगों को विधानसभा के अंदर जाने की अनुमति नहीं है और उनसे सहयोग का अनुरोध किया, तो नेताओं ने कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की।

BRS नेताओं का प्रदर्शन

महिला कॉन्स्टेबलों को ढाल बनाकर सस्ती राजनीति

शिकायत में कहा गया है कि हरीश राव कथित तौर पर चिल्लाए, "क्या आप महिला कॉन्स्टेबलों को ढाल बनाकर सस्ती राजनीति कर रहे हैं?" वहीं केटी रामा राव ने कथित तौर पर कहा, "महिलाओं को ढाल बनाकर 'शिखंडी' जैसी राजनीति कौन कर रहा है? यहां का स्थानीय DCP कौन है?" शिकायतकर्ता का कहना है कि इन टिप्पणियों का मकसद उन्हें अपमानित करना और डराना-धमकाना था।

आगे यह भी आरोप है कि इसके बाद हरीश राव ने अपनी टी-शर्ट उतारी और उसे एक पुलिस अधिकारी की ओर फेंका और महिला कॉन्स्टेबलों के सामने आधे-नग्न (semi-naked) होकर खड़े हो गए।

बीआरएस नेताओं का प्रदर्शन

MLC नवीन कुमार रेड्डी हुए आक्रामक

उनके बाद, MLC नवीन रेड्डी, विधायक सुधीर रेड्डी और अन्य लोगों ने भी अपनी टी-शर्ट उतार दीं और महिला कर्मियों के बहुत करीब आधे-नग्न होकर खड़े हो गए, जिससे उन्हें बहुत असहजता और शर्मिंदगी महसूस हुई। FIR में बताया गया है कि MLC नवीन कुमार रेड्डी कथित तौर पर आक्रामक अंदाज में चिल्लाए, "वे महिला पुलिस को कहां रखते हैं?"

हरिश राव हुए आक्रामक

महिला पुलिकर्मियों को दी धमकी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नेताओं ने महिला कॉन्स्टेबलों को धक्का-मुक्की करके और उनकी छाती पर धक्का देकर जबरन विधानसभा में घुसने की कोशिश की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेताओं ने स्टाफ को धमकी दी और कहा, "कल जब हम सत्ता में आएंगे तो देखेंगे कि तुम्हारा क्या होता है," ताकि वे शिकायत दर्ज न करा सकें।

उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण उन्हें, SI त्रिवेणी और महिला कॉन्स्टेबल रश्मि यादव व सौम्या को शारीरिक और मानसिक परेशानी हुई और उन्हें इलाज के लिए ग्लेनीगल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें कल रात से सीने में दर्द हो रहा है।

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी