सीएम जोसेफ विजय (सौजन्य-IANS) 
देश

CM बनते ही एक्शन मोड में आए Thalapathy Vijay, मंदिर-मस्जिद के साथ इन जगहों पर शराब की बिक्री बंद करने का आदेश

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में नई सरकार के अस्तित्व में आते ही कई बड़े फैसले लिए जाने लगे हैं। विजय की नई नवेली सरकार ने शराब बिक्री के नए मानक तय किए हैं। जानिए क्या है टीवीके सरकार की प्लानिंग।

प्रतीक पाण्डेय

Tamil Nadu Govt Shut Down 717 Liquor Shops: सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ही जोसेफ विजय एक्शन मोड में आ गए हैं। विजय की सरकार ने हाल ही में शराब बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इससे ढेरों शराब की दुकानों पर ताला लग जाएगा। इसके साथ ही बिजली को लेकर भी आम जनता को राहत देने की कोशिश की गई है।

राज्य में शराब की कई दुकानें ऐसी हैं जो मंदिरों-मस्जिदों, स्कूलों और बस अड्डों के बेहद पास हैं। अब इन दुकानों पर विजय सरकार की टेढ़ी नजर पड़ चुकी है। विजय ने इन सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दे दिया है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य में 717 दुकानों पर ताला लग जाएगा।

717 शराब की दुकानों पर लगेगा ताला

हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने एक प्रेस नोट जारी किया है। इसके अनुसार 717 दुकानें ऐसी हैं जो मंदिर-मस्जिद, स्कूल-कॉलेज और बस अड्डों से 500 मीटर की दूरी से भी कम हैं। इन सभी दुकानों को दो हफ्तों के अंदर बंद करने का आदेश दिया गया है। इनमें से 276 दुकानें मंदिर-मस्जिद के पास, 186 शिक्षण संस्थानों के पास और 255 दुकानें बस अड्डों के पास हैं।

ये फैसला सरकार से तुरंत बनने के बाद आया है। इसके बाद से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार का उद्देश्य साफ है कि जरूरी सामाजिक सुधार के उपाय तत्काल लागू किए जाएं। इससे इलाकों में हो रही अशांति पर भी काबू पाया जा सकेगा।

200 यूनिट बिजली भी मुफ्त देगी विजय सरकार

सीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद अहम फैसलों में से एक राज्य की जनता को बिजली मुफ्त में देना भी है। विजय की सरकार ने ऐलान किया है कि तमिलनाडु के सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक खास फोर्स के गठन की मंजूरी भी दी है। नशे के बढ़ते कारोबार पर भी विजय ने चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। अवैश नशे को रोकने के लिए विजय ने नशा विरोधी यूनिट्स बनाने का भी ऐलान किया है।

अपने शपथ ग्रहण के बाद विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा, “मुझे तमिलनाडु सरकार की मौजूदा स्थिति के बारे में आप सभी को बताना है। राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है और सरकारी खजाना पूरी तरह से खाली हो चुका है। इस वजह से राज्य पर असहनीय बोझ आ गया है।”

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना