(डिज़ाइन फोटो) 
देश

अब सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, नाम बदल कर चलाया क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वीडियो

भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी की सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल ही आज हैकर्स ने हैक कर लिया है। हैकर्स ने चैनल पर एक ब्लैक वीडियो चलाया जिसका टाइटल 'ब्रैड गारलिंग हाउस: रिपल रिस्पॉन्ड्स टू द एसईसी $2 बिलियन फाइन! एक्सआरपी प्राइस प्रीडिक्शन' था।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: अब देश में हैकर्स के हौसले काफी बुलंद हो चले हैं और इन्हे किसी का भी खौफ नही रहा। आम तौर पर यह देखा जा रहा है कि स्कैमर्स द्वारा लोकप्रिय वीडियो चैनलों की हैकिंग को बड़े पैमाने पर की जा रही है। इसी कड़ी में भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी की सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल ही आज हैकर्स ने हैक कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अब इस आधीकारीक चैनल पर Supreme Court Of India की जगह पर Ripple नाम का चैनल दिखाई दे रहा है। पहले जहां इस चैनल पर सुप्रीम कोर्ट से जुड़ं वीडियो आते थे तो वहीं, अब पूरे चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वीडियो सामने आ रहे है। हैकर्स ने चैनल पर एक ब्लैक वीडियो चलाया जिसका टाइटल 'ब्रैड गारलिंग हाउस: रिपल रिस्पॉन्ड्स टू द एसईसी $2 बिलियन फाइन! एक्सआरपी प्राइस प्रीडिक्शन' था। हालांकि वीडियो को खोलने पर उसपर कुछ दिखाई नहीं दिया।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट अपने संवैधानिक पीठों के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का उपयोग कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के वीडियोज को हैकर्स ने प्राइवेट कर दिया गया है। बार एंड बेंच के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन फिलहाल यूट्यूब चैनल की हैकिंग की जांच भी कर रहा है।

गौरतलब है कि कुछ साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ के महत्त्वपूर्ण मामलों में अपनी कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम करने का फैसला किया था। तब कोर्ट ने माना था कि लाइव स्ट्रीमिंग की कार्यवाही संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत न्याय तक पहुँचने के अधिकार का हिस्सा है। इसी के तहत सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करवाया था।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान