File photo 
देश

अब SC करेगा GATE परीक्षा का फैसला, कोरोना की वजह से स्थगित करने की हो रही मांग

वैश्विक महामारी की स्थिति के कारण पांच फरवरी से होने वाली इंजीनियरिंग परीक्षा में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) (GATE) को स्थगित करने की याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने को बुधवार को तैयार हो गया।  

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) कोविड-19 (Covid-19) वैश्विक महामारी की स्थिति के कारण पांच फरवरी से होने वाली इंजीनियरिंग परीक्षा में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) (GATE) को स्थगित करने की याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने को बुधवार को तैयार हो गया।

प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने अधिवक्ता पल्लव मोंगिया के याचिका सूचीबद्ध करने के अनुरोध पर गौर किया और कहा, ‘‘हम इसे सूचीबद्ध करेंगे।'' पल्लव मोंगिया का कहना था, ‘‘यह गेट परीक्षा के बारे में है। शनिवार को होने वाली परीक्षा नौ लाख छात्र देंगे। एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। कृपया याचिका सूचीबद्ध करें।''

याचिका में गेट परीक्षा पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि 200 केन्द्रों पर नौ लाख छात्र परीक्षा देंगे, लेकिन अधिकारियों ने परीक्षा आयोजित करने के लिए कोई कोविड-19 संबंधी कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं। गेट की परीक्षा मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश और कुछ सार्वजनिक उपक्रमां भर्ती के लिए छात्रों के इंजीनियरिंग और विज्ञान में स्नातक स्तर के विषयों के ज्ञान और समझ की परख के लिए आयोजित की जाती है। (एजेंसी)

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं

हिमांशु भाऊ गिरफ्तार: विदेश में पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर, बिश्नोई गैंग से है दुश्मनी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन