फाइल फोटो  
देश

UP उपचुनाव में सपा और रालेद ने मिलाया हाथ, मुलायम सिंह की मैनपुरी लोकसभा सीट पर SP का होगा प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा,''उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

सूर्यकांत तिवारी

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अब लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव (By-elections) राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के साथ मिलकर लड़ेगी। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा,''उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी।

मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।'' मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

वहीँ रामपुर विधानसभा सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने और खतौली विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के कारण खाली हुई हैं । आजम और सैनी की सदस्यता अदालत से सजा होने के बाद रद्द की गयी है। इन सीटों पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा। फ़िलहाल चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने कमर कश ली है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज