सुप्रीम कोर्ट (सोर्स- IANS) 
देश

सोनम वांगचुक मामले पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; CJI से तत्काल सुनवाई की मांग

Supreme Court Petition: जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों के मौलिक अधिकारों पर सवाल उठाए गए है।

अमन मौर्या

Sonam Wangchuk Protest Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ अन्य प्रदर्शनकारियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष याचिका दायर की गई है। सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाने और प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल से हटाने के कुछ घंटों बाद ही याचिका दायर की गई है।

वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र मिश्रा ने अपनी याचिका में संविधान के अनुच्छेद 14 , 19 , 21 और 32 का हवाला दिया है। याचिका में इस मामले को लेकर मुख्य न्यायाधीश से तत्काल विचार करने का अनुरोध किया गया है। याचिका में उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने गैरकानूनी रूप से वांगचुक को हिरासत में लिया। साथ ही जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों के स्वास्थ्य, जीवन और मौलिक अधिकारों के संभावित खतरे पर भी चिंता जताई गई है ।

कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने की कार्रवाई

बता दें, पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अनशन कर रहे हैं। इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर कोर्ट ने चिंता व्यक्त करते हुए सरकार को आदेश दी थी। शनिवार सुबह अचानक दिल्ली पुलिस आई और उन्हें जबरन अस्पताल ले गई है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अभिजीत दीपके ने किया अनशन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए अनशन शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं आज से अपना अनशन शुरू कर रहा हूं। 20 जुलाई को हमारा मार्च भी होगा और मेरा अनशन जारी रहेगा। इन लोगों को लगता है कि सोनम सर को अंदर ले जाकर और यहां से उठाकर वे विरोध-प्रदर्शन को खत्म कर सकते हैं; लेकिन विरोध-प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।

सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य स्थिर

सूत्रों के मुताबिक, सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी में वार्ड में भर्ती कराया गया है। अभी वे होश में हैं। उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) भी स्थिर बताया गया है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा जंतर-मंतर से सभी प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज