सोनम वांगचुक की सरकार से बातचीत (सौजन्य-IANS) 
देश

अनशन खत्म, अब जवाबदेही की शुरुआत... सोनम वांगचुक ने बताईं सरकार के साथ हुई 3 बड़ी डील

Sonam Wangchuk Video: जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अनशन खत्म करने वाले सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर सरकार से हुई सहमति की शर्तों का खुलासा किया।

प्रिया जैस

Sonam Wangchuk Deals with Government: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुवार को जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने अब एक वीडियो जारी करके उन हालात के बारे में बताया है जिनकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। वांगचुक ने सोशल मीडिया पर सरकार और अपने बीच बनी सहमति की शर्तों का खुलासा किया।

उन्होंने बताया, "भूख हड़ताल खत्म... जवाबदेही की शुरुआत...! सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्हें सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से यह भरोसा मिला कि भारतीय संसद में खराब होती परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।"

इन शर्तों पर भी बनी सहमति

उन्होंने बताया कि अब आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही 20 जुलाई से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।

सोनम वांगचुक ने पीड़ित परिवारों को दिलाया मुआवजा

सोनम वांगचुक ने अपने अनशन के जरिए उन 23 आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा दिलवाने में सफलता हासिल की। उनके इस अनशन में उनका साथ दे रहे देशभर के युवाओं पर भी उन्होंने कोई आंच नहीं आने दी। सरकार से बातचीत कर उन्होंने यह वादा लिया कि सीजेपी के समर्थक और आंदोलन में शामिल हुए हजारों युवाओं पर किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।

देश के सांसदों और सरकार ने भरोसा दिलाया है कि संसद में खराब होती शिक्षा व्यवस्था पर बात की जाएगी। शिक्षा प्रणाली को अहम मुद्दे के तौर पर संसद में उठाया जाएगा और इसे सुधारा जाएगा। उनके इस फैसले और समर्थन का कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरा समर्थन किया। हालांकि, आज सीजेपी ने देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। आज देश भर के हर जिले सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

26 दिन बाद तोड़ा अनशन

आपको जानकारी दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देर रात लगभग 12 बजे एक वीडियो शेयर करते हुए जनता और युवाओं से वादा किया कि नीट पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और इसके लिए कैबिनेट में बड़ा फैसला भी किया जाएगा। इसके कुछ ही मिनटों बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म किया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लगभग 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की।

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी