सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट (सौजन्य-IANS) 
देश

सोनम वांगचुक के अनशन का 19वा दिन: शरीर में फैट खत्म, अब अंगों पर मंडराया बड़ा खतरा! डॉक्टर ने दी भयावह चेतावनी

Sonam Wangchuk Hunger Strike: जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन भी जारी है। उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घटा चुका है, जिसके बाद अब डॉक्टर ने भी चिंता व्यक्त कर दी है।

प्रिया जैस

Sonam Wangchuk News Health Update: दिल्ली के जंतर-मंतर में आज एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन है। पिछले 19 दिनों से लगातार जारी उनकी इस भूख हड़ताल के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई है। उनका वजन 9 किलो से भी ज्यादा कम हो गया है। प्रतिदिन सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। 19वें दिन डॉक्टर सतीश लांबा ने उनका हेल्थ चेकअप किया।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत के बारे में डॉ. सतीश लांबा ने बताया कि, "आज भूख हड़ताल का 19वां दिन है और उनका कुल वजन 9 किलोग्राम से ज्यादा कम हो गया है। आज उनका ब्लड शुगर 80 mg/dL है और पल्स रेट 72 बीट्स प्रति मिनट है। लेटने पर उनका ब्लड प्रेशर 105/61 mmHg और बैठने पर 101/65 mmHg है।"

सोनम वांगचुक की हेल्थ रिपोर्ट

डॉक्टर सतीश लांबा ने उनके हेल्थ के बारे में बताया कि, "उनके शरीर में पानी का स्तर ठीक है और वे मानसिक रूप से सतर्क हैं। उनका मौजूदा वजन 56.9 किलोग्राम है। पहले चरण की फैट खत्म हो चुकी है। दूसरे चरण में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जो मांसपेशियों के टूटने और उनके इस्तेमाल का संकेत है, जिससे खून में यूरिक एसिड बढ़ गया है।"

तीसरे चरण में शरीर के अंगों पर पड़ेगा असर

डॉक्टर ने बताया कि अब हम संभावित तीसरे चरण का सामना कर रहे हैं, जो चिंताजनक हो सकता है और इसमें शरीर के अंगों पर असर पड़ सकता है। इसके लिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। हम चौबीसों घंटे उन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। हम नहीं चाहेंगे की तीसरे चरण तक वह पहुंचे क्योंकि शरीर के अंगों पर असर हुआ तो वह बहुत भयावह होगा। हम सरकार से मांग करेंगे कि वे इस बात पर ध्यान दे। हम नहीं चाहेंगे कि हमारे देश के मूल्यवान व्यक्ति को हम खो दें।

आपको जानकारी दें, कि बीते दिन एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपना अनशन जारी रखने की बात कही थी। साथ ही दो मुख्य वजहें भी बताई थी क्यों वे इस समय अपना अनशन नहीं रोक सकते। उन्होंने अपने वीडियो में देशवासियों से 20 जुलाई को जंतर-मंतर में प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की।

आपको जानकारी दें, नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान, NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पिछले 19 दिन से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे है।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा