सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल (सौजन्य-IANS) 
देश

मैं मरूंगा नहीं... 19वें दिन भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, वीडियो जारी कर देशवासियों से की बड़ी अपील

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अनशन न तोड़ने की 2 बड़ी वजह बताई और देशवासियों से 20 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचने की बड़ी अपील की।

प्रिया जैस

Sonam Wangchuk Protest Video: वैज्ञानिक पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को आज 19 दिन हो रहे है। इस बीच उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। देश भर से जनता, नेता, अभिनेता उनसे मिलने आ रहे है और उनकी बिगड़ती हालत को देख उनसे अनशन वापस लेने की अपील कर रहे है।

इस बीच सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने जनता से खास अपील की है। उन्होंने अपने वीडियो में संदेश देते हुए कहा, "नमस्कार साथियों, अनशन के 18वें दिन बड़ी मुश्किल से आपसे जुड़ पा रहा हूं। आपके हजारों मैसेज आ रहे है कि मैं अनशन तोड़ दूं, कुछ खा लूं, बड़े-बुजुर्ग, नेतागण बोल रहे है। कुछ प्यार से कुछ गुस्से से, कुछ ने कोर्ट से अपील की है कि सरकार मुझे जबरदस्ती खाना खिलवाए।"

अनशन न तोड़ने का मुख्य कारण

उन्होंने अपने अनशन न तोड़ने के दो मुख्य कारण बताए। उन्होंने कहा, "दो बातें है, पहला अगर मैं खा भी लूं तो उससे क्या संदेश जाएगा। सरकार को यही संदेश जाएगा कि जवाबदेही कि जरूरत नहीं है। ये बस आकर बैठते है और चले जाते है। दूसरी बात, मेरी हालत ऐसी नहीं है कि मैं दो-चार दिन में मर जाऊं। बहुत सारे मेडिकल टेस्ट हो रहे है। 18 दिन के अनशन में हालत नॉर्मल है। आज ईसीजी भी हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट इतनी बुरी नहीं है तो इसलिए मैं कई दिन चल सकता हूं, कमजोरी है, मसल्स खत्म हो रहे है लेकिन मेरा दिल अभी भी चल रहा है।"

सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से की अपील

सोनम वांगचुक ने जनता से अपील करते हुए कहा, "इसलिए अनशन तोड़ने को कहने की बजाय मैं आप लोगों से विनती करूंगा कि आप एक छोटा-सा कदम उठाए। सभी लोग 20 जुलाई को इतनी बड़ी संख्या में आए ताकि सरकार को संदेश जाए और यहां जुड़े। उस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों से निवेदन करूंगा कि वो इसे NEP के अंतर्गत एक्सपीरिएंशल एजुकेशन का दिन मनाए। उस दिन बच्चे पॉलिटिकल साइंस के अनोखे लेसन का अभ्यास करेंगे, जो कि इतिहास का हिस्सा होगा और बच्चे सीखेंगे कि कैसे लोकतंत्र चलता है।"

सोनम वांगचुक ने देश की जनता से अपील की सभी 20 जुलाई को अनशन का हिस्सा बनें। उन्होंने अपील करते हुए कहा, "मेरी आपसे अपील है कि 20 जुलाई को बहुत सारे सांसदों के साथ हजारों की संख्या में सभी जंतर-मंतर पर आईए। हम सब मिलकर इस मुद्दे को संसद के हवाले करेंगे तो मुझे भी भरोसा होगा कि यह सही हाथों में गया है। इससे पहले आप मिस्ड कॉल देकर यह बता सकते है कि आप आ रहे है और वेबसाइट पर अपना नाम रजिस्टर कर सकते है। इतना आप करेंगे यह हमे उम्मीद है। जय हिंद।"

सोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी

18 दिनों से जारी भूख हड़ताल के दौरान सोनम वांगचुकी की वजह 8.5 किलोग्राम कम हुआ है। उनका ब्लड प्रेशर घटकर 107/70 mmHg पहुंच गया है, जबकि ब्लड सूगर का लेवल घटकर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार से प्रदर्शकारियों की मांगों पर जल्द से जल्द विचार करने की गुहार लगाई है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज