कैमरे के सामने छलका सोनम का दर्द
सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
सोनम ने कहा लद्दाख को चीन नहीं मानता भारत का हिस्सा
Sonam Anguish Over The Ladakh Issue Spills Over: पर्यावरणविद और लद्दाख के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। दरअसल, 22 अक्टूबर को केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बैठक प्रस्तावित थी। हालांकि, बैठक रद्द होने के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान वांगचुक ने बताया कि वह केंद्र सरकार के साथ बातचीत की उम्मीद लेकर दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें जानकारी दी गई कि बैठक नहीं होगी। इस घटनाक्रम से उन्हें निराशा हुई है। इससे पहले, दिल्ली रवाना होते समय सोनम वांगचुक ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें वह भावुक नजर आए थे। बैठक रद्द होने के बाद लद्दाख से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के रुख को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
पर्यावरणविद, वैज्ञानिक और आंदोलनकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली आते समय एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सोनम भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को लद्दाख को लेकर लेह में सरकार के साथ बातचीत विफल रही। इसके बाद 22 अक्टूबर को सरकार के साथ दिल्ली में इस मुद्दे पर फिर बातचीत होनी थी। इसके लिए मैं पूरी तैयारी के साथ दिल्ली रवाना हो चुका था। बाद में पता चला कि ये बैठक भी रद्द हो गई है। उन्होंने आगे कहा मैं दिल्ली आ रहा हूं। लद्दाख भवन चाणक्यपुरी पहुंच कर पत्रकारवार्ता करुंगा और लद्दाख के लोगों का जो दर्द है वो सुनाऊंगा।लोकतंत्र बहाली, 6 वे शेड्यूल
सोनम वांगचुक ने कहा सरकार हर वादों से मुकर रही है। सीमावर्ती लद्दाख के लोगों को बाकी देश के लोगों की तरह व्यवहार और अधिकार सरकार नहीं दे रही है। उन्होंने आगे कहा चीन लद्दाख को भारत का हिस्सा ही नहीं मानता। लद्दाख के लोगों को भारत से प्यार है उसके बाद भी सरकार ध्यान नहीं देती है। लद्दाख की जनता बहुत दुखी है। सोनम ने कहा सरकार लगातार वादे तो करती है लेकिन हर बार वादा खिलाफी कर देती है। लोकतंत्र बहाली, 6 वे शेड्यूल जैसे मुद्दे पर बात रखते हुए सोनम ने कहा तमाम मुद्दों से लद्दाख के लोग वंचित हैं।