देश

लॉरेंस का करीबी दीपक चौथी बार हुआ पुलिस कस्टडी से फरार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्या (Sidhu Moose Wala Murder Case) का आरोपी दीपक उर्फ ​​टीनू (Deepak aka Tinu) चौथी बार पुलिस के हिरासत से फरार हो गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) का एक कर्मचारी रात करीब 11 बजे उसे अपने निजी वाहन से कपूरथला जेल से मनसा ले जा रहा था, तभी गैंगस्टर भागने में कामयाब हो गया। फ़िलहाल पुलिस उसकी तलाश में एक बार फिर जुट गई है। 

पंजाब पुलिस के अनुसार, मानसा के सीआईए इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी में दीपक उर्फ़ टीनू को लेकर मानसा जा रहे थे। उसी समय उसे मौका मिला और वह फरार हो गया। यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। बता दें कि, टीनू साल 2017 से जेल में बंद था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हिस्सा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, दीपक उर्फ टीनू से सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में अहम पूछताछ की जानी थी। उससे हत्या से जुड़ी अहम जानकारियां ली जानी थीं। क्योंकि, मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आखिरी कॉन्फ्रेंस कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी और 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था। लेकिन, उससे पहले वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि, इस समय आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर था।

बता दें कि, दीपक उर्फ़ टीनू के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में लगभग 34 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं। सबसे ज़्यादा हैरान करने वाली बात तो ये है कि, यह चौथी बार है जब दीपक पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है। 

गौरतलब है कि, सिंगर और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल, राज्य सरकार द्वारा उनके सुरक्षा कवर में कटौती के एक दिन बाद ही उनकी हत्या हुई थी। उस समय वह अपने जीप से कहीं जा रहे थे। उस दौरान उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे। 

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन