शशि थरूर को लिफ्ट से किया रेस्क्यू (सौजन्य-एक्स) 
देश

होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO

Shashi Tharoor: केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक होटल की लिफ्ट में फंस गए। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने तत्परता बताते हुए उन्हें और उनके साथ फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रिया जैस

Shashi Tharoor Kerala Lift Rescue: केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा। कांग्रेस सांसद तिरुवनंतपुरम में एक होटल की लिफ्ट में फंस गए, जिसके बाद होटल में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उनके साथ मौजूद लोगों को वहां से रेस्क्यू किया।

शशि थरूर का रेस्क्यू वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम में 'रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट' के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल होने के लिए एक प्राइवेट होटल पहुंचे थे, जहां वे कुछ देर के लिए लिफ्ट में फंस गए।

लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकले शशि थरूर

शशि थरूर ने रेस्क्यू सर्विस कर्माचारियों को किया सम्मानित

जैसे ही फायर और रेस्क्यू टीम को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए लिफ्ट को खोलने की प्रक्रिया शुरू की। फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल करके लिफ्ट का दरवाजा खोला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। लिफ्ट से बाहर निकलते समय उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी, उन्हें रेस्क्यू टीम पर पूरा भरोसा था।

लिफ्ट से बाहर निकलते समय वे मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। रेस्क्यू टीम की क्विक एक्शन से खुश होकर बाद में शशि थरूर ने फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों को उनकी तत्परता के लिए उन्हें सम्मानित किया।

मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने बताया कि होटल की बीच में लिफ्ट फंस गई थी। "हमने हर कोशिश की, लेकिन कुछ काम नहीं आया। फिर फायर और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। चिंता की कोई बात नहीं है, हम सब ठीक हैं।" उन्होंने बताया कि लिफ्ट मैकेनिक और होटल के कर्मचारी सबसे पहले पहुंचे थे, लेकिन वे दरवाजा नहीं खोल पाए, इसलिए फायर टीम को बुलाना पड़ा।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल