File Photo 
देश

शरद पवार बने रहेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष, इस्तीफा लिया वापस, पत्र परिषद में दी जानकारी

किर्तेश ढोबले

मुंबई: शरद पवार बने रहेंगे राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष (NCP President Sharad Pawar) पवार ने खुद पत्र परिषद में यह जानकारी दी है। पता हो कि, शरद पवार (82) ने बीते मंगलवार को मुंबई में अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाती’ के अद्यतन संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में NCP सुप्रीमो के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।

शरद पवार ने आज (5 मई, शुक्रवार) शाम 5.40 बजे मुंबई के यशवंत राव चव्हाण सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं राकांपा का अध्यक्ष पद नहीं छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि राकांपा के लिए नए उत्साह के साथ काम करूंगा। लेकिन राकांपा में उत्तराधिकार की योजना बनानी होगी, पार्टी में सांगठनिक बदलाव पर ध्यान देंगे।  

https://twitter.com/ani_digital/status/1654472030828351491

शरद पवार ने क्या कहा?

पवार ने कहा, “मैं उनकी भावनाओं का अनादर नहीं कर सकता। मेरे लिए दिखाए गए प्यार और विश्वास से मैं अभिभूत हूं। आप सभी की अपील को ध्यान में रखते हुए और पार्टी द्वारा गठित समिति के निर्णय का सम्मान करते हुए, मैं सेवानिवृत्त होने का अपना निर्णय वापस ले रहा हूं।”

उन्होंने यह भी कहा कि किसी संगठन में किसी भी पद या जिम्मेदारी के लिए एक "उत्तराधिकार योजना" होनी चाहिए। पवार ने कहा कि वह पार्टी में संगठनात्मक बदलाव, नयी जिम्मेदारियां सौंपने और नया नेतृत्व तैयार करने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, "मैं संगठन को आगे बढ़ाने के लिए भी पूरी ताकत से काम करूंगा और हमारी विचारधारा तथा पार्टी के लक्ष्यों को लोगों तक ले जाऊंगा।" 

गौरतलब है कि, इसके पहले पवार ने भी खुद कहा था कि, कमेटी जो फैसला लेगी, उन्हें मंजूर होगा। वहीं इस बाबत अब से कुछ देर पहले NCP के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने भी कहा था कि, “बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल शरद पवार के इस्तीफे को खारिज करने के लिए एक प्रस्ताव पेश करेंगे और उनसे अपना फैसला वापस लेने का अनुरोध भी करेंगे। वहीं खुद पवार ने भी कहा है कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए 15 सदस्यीय कमेटी जो फैसला लेगी, उन्हें वह मंजूर होगा।”

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा