देश

गुरुनानक जयंती के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये खास संदेश Messages, Quotes और दे बधाइयां

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: गुरुनानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) यह सिख धर्म में बहुत ही बड़ा त्यौहार होता है। गुरु नानक के जन्मदिन पर पूरी दुनिया में गुरु पर्व मनाया जाता है। गुरुनानक जयंती को कई अलग नामों से भी जाना जता है। इस दिन को प्रकाश पर्व ( Prakash Parv) भी कहा जाता है। यह दिन सिख धर्म के लिए बहुत ही पावन माना जाता है। इस दिन गुरु नानक का जप किया जाता है। 

हर साल हिंदू धर्म के कार्तिक माह की पूर्णिमा (Kartik Purnima) को वाहे गुरु जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भजन-कीर्तन होते है और शाम को लोगों को लंगर परोसा जाता है। बता दें कि गुरु नानक साहिब जी ने सिख धर्म के संस्थापना की थी। आज उनके जन्मदिन पर हम आप सभी के लिए गुरुनानक जयंती विशेष बधाइयां लाएं है। 

खालसा मेरा रूप है ख़ास,

खालसे में ही करूं निवास,

खालसा अकाल पुरख की फ़ौज,

खालसा मेरा मित्र कहाए। 

खालसा दे जन्म दिन दी सब को वधाई

हो लाख-लाख बधाई आपको,

गुरु नानक का आशीर्वाद मिले आपको,

ख़ुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा,

दीये का बाती संग रिश्ता जैसा। 

हैप्पी गुरु नानक जयंती..

गुरु नानक देव जी के सद्कर्म,

हमें सदा दिखाएंगे राह,

वाहे गुरु के ज्ञान से,

सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे। 

गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु नानक जयंती की बधाईयाँ,

मेरी गुरु नानक देव जी से कामना हे की,

आपके सारे सपने पूरे हो और आपको एक सुखद जीवन मिले,

गुरु नानक देव जी आप पर हमेशा कृपा बनाये रखे। 

गुरु नानक जयंती की ढेर सारी बधाइयां 

इन खूबसूरत  संदेशों के जरिये आप भी अपनों को इस पवित्र दिन यानी गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं दें। 

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई