भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
देश

कैंसर ने छीनी खुशियां, फिर जापान में मिला दूसरा प्यार... विदेश मंत्री जयशंकर की 'फिल्मी' लव स्टोरी

S jaishankar 71th Birthday: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 71 वर्ष के हो गए हैं। अपनी कूटनीतिक हाजिरजवाबी के लिए मशहूर जयशंकर की निजी जिंदगी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है।

प्रतीक पाण्डेय

S jaishankar Birthday News In Hindi: 9 जनवरी यानी आज को भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो जयशंकर अपनी सख्त कूटनीति के लिए दुनिया भर में पहचाने जाते हैं, लेकिन उनके जीवन का एक ऐसा हिस्सा भी है जो काफी भावुक है उनकी प्रेम कहानी और दो शादियां।

एस. जयशंकर की पहली शादी उनके छात्र जीवन के दौरान हुई थी। जब वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पढ़ाई कर रहे थे तब उनकी मुलाकात शोभा से हुई। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, यह खुशियां ज्यादा समय तक नहीं टिक सकीं। शोभा को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो गई और लंबे संघर्ष के बाद उनका निधन हो गया, जिसने जयशंकर को अंदर तक झकझोर दिया था।

जापान में हुई 'क्योको सोमेकावा' की एंट्री

पहली पत्नी के निधन के बाद जयशंकर काफी अकेले हो गए थे। साल 1996 से 2000 के बीच, जब वह जापान के टोक्यो में भारतीय दूतावास में तैनात थे तब उनके जीवन में क्योको सोमेकावा आईं। क्योको जापानी मूल की हैं लेकिन वह भारतीय संस्कृति में पूरी तरह रची-बसी हैं और हिंदी भाषा में भी निपुण हैं। धीरे-धीरे दोनों का तालमेल बढ़ा और उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

एक ही तारीख को आता है पति-पत्नी का जन्मदिन

इस लव स्टोरी का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि एस. जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको सोमेकावा का जन्मदिन एक ही दिन, यानी 9 जनवरी को आता है। जयशंकर ने एक बार महसूस किया था कि उन्हें एक ऐसे साथी की जरूरत है जो उन्हें पहले से जानता हो और क्योको उनके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हुईं।

परिवार और करियर की उपलब्धियां

एस. जयशंकर और क्योको की तीन संतानें हैं दो बेटे ध्रुव और अर्जुन और एक बेटी मेघा। उनकी बेटी मेघा फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और बीबीसी के लिए काम कर चुकी हैं।

राजनयिक करियर की बात करें तो जयशंकर 31 मई 2019 को भारत के 30वें विदेश मंत्री बने थे। इससे पहले वह 2015 से 2018 तक विदेश सचिव भी रहे। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें 2019 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से नवाजा जा चुका है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज