राहुल गांधी और रविशंकर प्रसाद (सौ. सोशल मीडिया)
देश

देश की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर भड़के सांसद रविशंकर प्रसाद

Ravishankar Prasad : भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ के आंकड़ों पर सियासी घमासान तेज हो गया है। सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के ‘डेड इकोनॉमी’ बयान पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

प्रत्यूष कुमार, अपूर्वा नायक

Ravishankar Prasad On Rahul Gandhi: पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था जहां युद्ध के मुहाने पर जूझती हुई नजर आ रही है, वहीं भारत की जीडीपी ग्रोथ ने शानदार उछाल हासिल की है। हाल ही भारत की जीडीपी के आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है।

भारत की जीडीपी ग्रोथ के ताजा आंकड़े सामने आने के बाद से लगातार सियायी बयानबाजी तेज हो गई है। इसके अलावा जीडीपी ग्रोथ के आंकड़ों के सामने आने के बाद सरकार को विपक्ष को घेरने का भी मुद्दा मिल चुका है। हाल ही में बीजेपी के सीनियर लीडर और सांसद रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आक्रामक रुख अपनाते हुए राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर भारत की अंतरराष्ट्रीय पटल पर छवि खराब करने का गंभीर आरोप लगाया है। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी ने देश के मनोबल को कमजोर करने का ठेका ले रखा है क्या?

इसके अलावा रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की छवि को कमजोर करने का काम किया है। राहुल के डेड इकोनॉमी वाले बयान को लेकर भी रविशंकर प्रसाद ने हमलावर होते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश की आर्थिक और अर्थव्यवस्था का कोई ज्ञान नहीं है। इतना ही नहीं रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या आप जानते है आपके इन बयानों को भारत का दुश्मन देश पाकिस्तान कितना सराहता है।

बीजेपी-आरएसएस से नफरत के चलते देश को गाली

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि आपको नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस से नफरत है, इसका ये मतलब नहीं की आप देश को गाली देंगे। आप भारत को कलंकित कर रहे है। बीजेपी आपके डेड इकोनॉमी वाले बेतुके बयान की कड़ी निंदा करती है।

जीडीपी ग्रोथ में सबसे आगे हिन्दुस्तान

वित्त वर्ष 2026 के अप्रैल-जून की तिमाही आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। भारत इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है। 6.0 प्रतिशत के ग्रोथ रेट के साथ मलेशिया इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। 5.9 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ के साथ सिंगापुर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। इंडोनेशिया 5.29 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ रेट के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा है। 4.3 प्रतिशत के जीडीपी ग्रोथ रेट के साथ चीन पांचवें स्थान पर रहा है।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी