एक्ट्रेस रान्या राव के बाद अब DRI के हत्थे चढ़ा यह बड़ा एक्टर 
देश

गोल्ड स्मगलिंग केस में नया बवाल! एक्ट्रेस रान्या राव के बाद अब DRI के हत्थे चढ़ा यह बड़ा एक्टर, अरेस्ट कर हो रही कड़ी पूछताछ

DRI) ने बीते दिनों टॉलीवुड एक्ट्रेस रान्या राव को अरेस्ट किया था। वहीं अब इस मामले में एक ने मोड़ में रान्या राव के दोस्त अभिनेता तरुण राज उर्फ विराट कोंडुरु राज की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

राहुल गोस्वामी

बेंगलुरु : जहां एक तरफ गोल्ड स्मगलिंग के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बीते दिनों टॉलीवुड एक्ट्रेस रान्या राव को अरेस्ट किया था। वहीं अब इस मामले में एक ने मोड़ में रान्या राव के दोस्त अभिनेता तरुण राज उर्फ विराट कोंडुरु राज की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वहीं DRI अधिकारियों ने तरुण को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी हो कि, रान्या राव साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रीयों से एक हैं, वहीं उन पर आरोप है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं। इस बीच DRI जांच में सामने आया कि उनके करीबी दोस्त और टॉलीवुड अभिनेता तरुण राज का भी इस मामले में हाथ हो सकता है। अब इस एंगल से भी जांच शुरू हो चुकी है कि क्या इस रैकेट में और भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हैं।

बता दें कि, अभिनेता तरुण राज ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में आई तेलुगु फिल्म परिचयम से की थी, जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। होलांकि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर विराट कोंडुरु राज कर लिया था। वे रान्या के बेहद करीबी भी हैं, और दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी। ऐसे में DRI का मानना है कि, शायद तरुण भी इस तस्करी रैकेट का अहम हिस्सा हो सकते हैं, इसलिए उनसे भी अब गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी जानकारी दें कि, रान्या राव से जुड़े कथित सोना तस्करी के मामले में उनके सौतेले पिता व DGP के। रामचंद्र राव की भूमिका की जांच के लिए कर्नाटक सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) गौरव गुप्ता को नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बीते मंगलवार को मीडिया को बताया कि गौरव गुप्ता की नियुक्ति का आदेश सोमवार रात जारी किया गया।

DGP रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। सरकारी आदेश में कहा गया है, ‘‘प्रोटोकॉल संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने के संबंध में तथ्यों और परिस्थितियों की जांच तथा इस मामले में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर के राज्य के पुलिस महानिदेशक, एवं कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना निगम के प्रबंध निदेशक रामचंद्र राव की भूमिका की जांच के लिए एसीएस गौरव गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।''

जारी आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी को तुरंत जांच शुरू करने के साथ एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस बलों के प्रमुख) तथा कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव को भी जांच के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी दें कि, डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बीते 3 मार्च को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या के पास से 12।56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की पट्टियां (बार) जब्त की थीं। वहीं अगले दिन, DRI ने कहा कि उसने बेंगलुरु में रान्या के आवास से 2।06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और नकदी जब्त की। फिलहाल DRI इस मामले की जांच कर रही है, वहीं CBI भी जांच में शामिल हो गई है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच