कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव मामला  
देश

​कन्नड़ अभिनेत्री ​रान्या राव ने सोना खरीद के लिए हवाला का इस्तेमाल करने की बात स्वीकारी

सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड अभिनेत्री हर्षवर्धनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव ने सोना खरीद के लिए हवाला का प्रयोग करने की बात कोर्ट में स्वीकार की है।

यतीश श्रीवास्तव

बेंगलुरु: सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार कन्नड अभिनेत्री हर्षवर्धनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव ने सोना खरीद के लिए हवाला का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने विशेष अदालत के समक्ष यह दलील दी। अदालत ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलों की विस्तृत सुनवाई के बाद अभिनेत्री की जमानत याचिका पर फैसला 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया।

रान्या ने हवाला की बात स्वीकारी

अभियोजन पक्ष के अनुसार राव ने सोने की खरीद के लिए हवाला का प्रयोग करने की बात स्वीकार की है। यह अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज मामले को और मजबूत करता है। सुनवाई के दौरान राव की अधिवक्ता किरण जावली ने उनकी रिहाई के लिए दलील पेश कीं, जबकि राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की अधिवक्ता मधु राव ने धन के अवैध हस्तांतरण में उनकी प्रत्यक्ष भूमिका होने का साक्ष्य कोर्ट में दिया है।

3 मार्च को दुबई से लौटते समय जब्त किया था सोना

कानूनी प्रक्रिया के एक भाग के रूप में अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 108 को लागू किया है, जो न्यायिक जांच का प्रावधान करती है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रैंक के अधिकारी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या के पास से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 मार्च को दुबई से लौटते समय 12.56 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रान्या के घर से मिले थे दो करोड़ से अधिक के गहने

डीआरआई ने बताया कि सोना जब्त करने के बाद उनके आवास पर पुलिस की टीम भेजकर तलाशी ली गई थी। उन्होंने बताया कि यहां से अधिकारियों ने 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा भी बरामद की थी। डीजीपी रैंक के अधिकारी को कर्नाटक सरकार ने अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया और सोने की तस्करी मामले के संबंध में उनसे पूछताछ शुरू की। अभिनेत्री रान्या राय की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच