सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS) 
देश

अयोध्या में मचेगा हड़कंप? चंपत राय के इस्तीफे के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक, टेबल पर होगी SIT की रिपोर्ट

Ram Mandir SIT Report: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को अहम बैठक होगी। इसमें चंपत राय के इस्तीफे के बाद SIT की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा होगी और पहले CEO की नियुक्ति पर मुहर लग सकती है।

अनन्या तिवारी

Ram Mandir Trust Meeting 22 July: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जुलाई को शाम 4 बजे अपने सभी ट्रस्टियों की एक बैठक बुलाई है। बैठक अयोध्या में मणिराम दास छावनी में होगी।

SIT की अंतिम रिपोर्ट पर होगी चर्चा

राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन द्वारा रविवार को जारी एक सर्कुलर में मंदिर समिति ने बताया कि बैठक में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की आने वाली अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा होगी।

पहले CEO की नियुक्ति पर भी बन सकती है सहमति

उसी दिन, यानी 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे ट्रस्ट की एक और विशेष बैठक भी तय की गई है। बैठक के दौरान मंदिर ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

समितियों के पुनर्गठन पर भी रहेगा फोकस

सर्कुलर में बताए गए अन्य एजेंडा में 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि और राम मंदिर ट्रस्ट के नियमों के अनुसार विभिन्न समितियों का पुनर्गठन शामिल है।

पिछली बैठक में स्वीकार हुए थे इस्तीफे

6 जुलाई की बैठक के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे।

चढ़ावे की चोरी को बताया था शर्मनाक

बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसलों की घोषणा करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने चढ़ावे की कथित चोरी को 'शर्मनाक' बताया और जवाबदेही व प्रशासनिक सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा था कि दान की चोरी पूरे ट्रस्ट और भगवान राम के भक्तों के लिए बेहद दुखद और पीड़ादायक है और इसी पृष्ठभूमि में ट्रस्ट के सदस्यों ने चोरी की घटना पर विचार करने के लिए बैठक की।

चंपत राय के इस्तीफे की वजह

गिरि ने कहा, "चंपत राय ने खुद पद छोड़ने का फैसला किया, यह तर्क देते हुए कि जब तक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते और उन्हें सजा नहीं मिल जाती, तब तक उनके लिए इस पद पर बने रहना अनुचित होगा।"

दान चोरी मामले की जांच अंतिम चरण में

इस बीच, राम मंदिर से दान की चोरी की जांच एक अहम चरण में पहुंच गई है, क्योंकि पुलिस ने मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ ​​'टिन्नू' और उसके भतीजे मनीष यादव से उनकी 39 घंटे की कस्टडी रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की है। पुलिस ने अदालत से 39 घंटे की रिमांड ली थी, जिसके बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां